मेरी मैया का लगा दरबार आज मोरे अंगना में लिरिक्स

“मेरी मैया का लगा दरबार, आज मोरे अंगना में” भजन में भक्त अपनी खुशी और आभार व्यक्त करता है, क्योंकि आज माँ का दरबार उनके घर में स्थापित हुआ है। यह भजन माँ की उपस्थिति की खुशी और आशीर्वाद की प्रतीक है, जिसमें भक्त यह महसूस करता है कि माँ का आशीर्वाद उसके जीवन में आ गया है और अब उसका घर आशीर्वादों से भर गया है। यह भजन माँ के प्रति भक्त की गहरी श्रद्धा और उनके जीवन में माँ के द्वारा प्रदान की गई सुख और शांति का उत्सव है।

Meri Maiya Ka Lga Drabar Aaj More Angna Me

मेरी मैया का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

चंदन की चौकी पर,
माँ को बिठाओ,
माँ को निहारूँ बारम्बार,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

लाल लाल चोला,
शेरावाली माँ पहने,
लाल चुनरी लहराये बार बार,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

फूलों की माला,
मेरी मैया जी पहने,
हीरे मोती जड़े बेशुमार,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

मेरी मैया का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में।।

Upload By – Manish Prajapati

माँ के दरबार में हर समस्या का समाधान और जीवन में हर खुशी का वास होता है। यदि यह भजन आपके मन में माँ के प्रति आस्था और विश्वास को और गहरा करता है, तो जय महाकाली शेरावाली सारे जग की तू रखवाली जैसे अन्य भक्तिगीत भी आपकी श्रद्धा को और मजबूत कर सकते हैं। जय माँ! 🙏

Share

Leave a comment