Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

जय महाकाली शेरावाली सारे जग की तू रखवाली भजन लिरिक्स

“जय महाकाली शेरावाली, सारे जग की तू रखवाली” भजन में माँ महाकाली और शेरावाली की महिमा का वर्णन किया गया है। इस भजन के माध्यम से भक्त माँ से प्रार्थना करता है कि वह सारे संसार की रक्षा करें और उनके भक्तों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें। माँ महाकाली और माँ शेरावाली के रूप में, दोनों शक्तियाँ यह संदेश देती हैं कि वे हर संकट से अपने भक्तों को उबारती हैं और उनके जीवन को सुखमय बनाती हैं। यह भजन शक्ति, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है।

Jay Mahakali Sheravali Sare Jag Ki Tu Rakhavali

जय महाकाली शेरावाली,
सारे जग की तू रखवाली,
तेरे दर पे आने का सजदा करूँ,
तेरी याद माँ मुझको आने लगी,
जय महाकाली शेरोवाली,
सारे जग की तू रखवाली।।

दूर दूर से सेवक तेरे,
दर पे तेरे आते है,
रोते रोते आते है और,
हँसते हँसते जाते है,
निशदिन नाम तेरा मैं भी जपूँ,
निशदिन नाम तेरा मैं भी जपूँ,
तेरी याद माँ मुझको आने लगी,
जय महाकाली शेरोवाली,
सारे जग की तू रखवाली।।

मैंने सुना माँ शेरावाली,
झोली सबकी भरती है,
अपने भक्तों की महाकाली,
आशा पूरी करती है,
अपने मन की बात मैं कहने चला,
अपने मन की बात मैं कहने चला,
तेरी याद माँ मुझको आने लगी,
जय महाकाली शेरोवाली,
सारे जग की तू रखवाली।।

तेरे पावन चरण छोड़ के,
और कहाँ मैं जाऊं माँ,
तेरी बाँहों में छुप जाऊं,
गोदी में सो जाऊं माँ,
तेरे मुखड़े को माँ तकता रहूं,
तेरे मुखड़े को माँ तकता रहूं,
Bhajan Diary Lyrics,
तेरी याद माँ मुझको आने लगी,
जय महाकाली शेरोवाली,
सारे जग की तू रखवाली।।

जय महाकाली शेरावाली,
सारे जग की तू रखवाली,
तेरे दर पे आने का सजदा करूँ,
तेरी याद माँ मुझको आने लगी,
जय महाकाली शेरोवाली,
सारे जग की तू रखवाली।।

स्वर – मुकेश बागड़ा जी।

माँ महाकाली और शेरावाली की कृपा से ही जीवन में हर कठिनाई का समाधान मिलता है और संसार में शांति का वास होता है। यदि यह भजन आपके दिल में माँ की शक्ति और सुरक्षा का विश्वास और गहरा करता है, तो मुझे मैया के दरबार में ठिकाना मिल गया जैसे अन्य भक्तिगीत भी आपके श्रद्धा भाव को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। जय माँ महाकाली! ????

Leave a comment