“माँ राणीसती सुनले तेरो लाल बुलावे है” भजन में भक्त अपनी गहरी श्रद्धा और आस्था के साथ माँ राणीसती से मदद की प्रार्थना करता है। यह भजन माँ राणीसती के प्रति पूर्ण विश्वास का प्रतीक है, जिसमें भक्त उनके आशीर्वाद के लिए पुकारता है। माँ राणीसती की महिमा अपार है, और इस भजन के माध्यम से भक्त उनकी कृपा पाने की इच्छा व्यक्त करता है, ताकि उसका जीवन सुखमय और समृद्ध हो।
Maa Ranisati Sunle Tero Lal Bulave Hai
माँ राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है,
इब खोल तेरी मुट्ठी,
क्यों जी ने जलावे है,
मां राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है।।
तेरे होतां क्यों दादी,
टाबर तेरो तरसे,
बिन सावन भादो के,
मेरी आंखड़ल्या बरसे,
क्यों देर करे दादी,
मेरे सबर ना आवे है,
मां राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है।।
चरना में अरज करूँ,
कल्याण करो मेरो,
मानो नालायक हूँ,
पर टाबर हूँ तेरो,
माँ के बिन बेटे की,
कुंण पीड़ मिटावे है,
मां राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है।।
तेरी मुट्ठी में दादी,
किस्मत है बंद मेरी,
इने खोल के माँ कर दे,
तक़दीर बुलंद मेरी,
तेरे ‘हर्ष’ की सुन दादी,
क्यों देर लगावे है,
Bhajan Diary Lyrics,
मां राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है।।
माँ राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है,
इब खोल तेरी मुट्ठी,
क्यों जी ने जलावे है,
मां राणीसती सुनले,
तेरो लाल बुलावे है।।
Singer – Swati Agarwal
माँ राणीसती की कृपा से जीवन के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं और उनके भक्त हमेशा उनके आशीर्वाद से परिपूर्ण रहते हैं। यदि यह भजन आपके भीतर माँ राणीसती के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है, तो मेरी मैया तू एक बार आजा दर्श दिखा जा जैसे अन्य भक्तिगीत भी आपके श्रद्धा भाव को और गहरा कर सकते हैं। जय माँ राणीसती! ????

मैं हेमानंद शास्त्री, एक साधारण भक्त और सनातन धर्म का सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता के रहस्यों को सरल भाषा में भक्तों तक पहुँचाना है। शनि देव, बालाजी, हनुमान जी, शिव जी, श्री कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का वर्णन करना मेरे लिए केवल लेखन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक साधना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का सार भक्तों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। जय सनातन धर्म