Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

आया शिवरात्रि का त्यौहार है शिवजी की महिमा अपरम्पार है

आया शिवरात्रि का त्यौहार है शिवजी की महिमा अपरम्पार है पढ़ने जा रहे हैं, वह भगवान शिव की अपार महिमा को श्रद्धा से व्यक्त करता है। शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा का महत्व अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव के विशेष रूप से पूजने से उनके भक्तों को आशीर्वाद मिलता है।

Aaya Shivratri Ka Tyohar Hai Shivji Ki Mahima Aprampar Hai

शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौहार है,
चरणों में नतमस्तक संसार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है।।

जिनके उर में सर्पो की माला है,
भस्म रमाए बैठा डमरू वाला है,
जिनके उर में सर्पो की माला है,
भस्म रमाए बैठा डमरू वाला है,
सिर पर जिनके गंगा की धार है,
दुनिया उनकी करती जय जयकार है,
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है।।

भांग धतूरा बेल पत्र ले आए है,
गंगा जल में अक्षत फूल सजाए है,
भांग धतूरा बेल पत्र ले आए है,
गंगा जल में अक्षत फूल सजाए है,
होंठों पे भरे बस ओमकार है,
शिवजी के मंत्रो का गुंजार है,
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है।।

ईच्छा जन जन की ये पूरी करते है,
झोली हरदम भक्तों की ये भरते है,
ईच्छा जन जन की ये पूरी करते है,
झोली हरदम भक्तों की ये भरते है,
दर्शन करने से ही उद्धार है,
गजब ‘अनुज देवेंद्र’ इनका शृंगार है,
शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है।।

शिव जी की महिमा अपरम्पार है,
आया शिवरात्रि का त्यौहार है,
चरणों में नतमस्तक संसार है,
आया शिवरात्रि का त्यौंहार है।।

“आया शिवरात्रि का त्यौहार है शिवजी की महिमा अपरम्पार है” भजन हमें यह सिखाता है कि शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा का सर्वोत्तम समय है, और इस दिन श्रद्धा से शिव जी की उपासना करने से हम उनके आशीर्वाद को प्राप्त कर सकते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह भगवान शिव की कृपा से अपने जीवन को सुखमय और समृद्ध बना सकता है। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और संतोष प्रदान करता है, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले जी तेरे द्वार का दीवाना” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment