Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

बिन पानी के नाव खे रही है माँ नसीब से ज्यादा दे रही है लिरिक्स

माँ दुर्गा की कृपा जब भक्त पर होती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। “बिन पानी के नाव खे रही है माँ, नसीब से ज्यादा दे रही है” भजन माँ की असीम दया और करुणा को दर्शाता है, जहाँ वह अपने भक्तों को उनकी उम्मीदों से भी अधिक वरदान देती हैं। माँ की ममता ऐसी है कि जो भी उनके शरण में आता है, उसकी नैया बिना पानी के भी पार लग जाती है।

Bina Pani Ke Nav Khe Rahi Hai Maa Nasib Se Jyada De Rahi Hai

बिन पानी के नाव खे रही है,
माँ नसीब से ज्यादा दे रही है।।

भूखें उठते है भूखे तो सोते नहीं,
दुःख आता है हमपे तो रोते नहीं,
दिन रात खबर ले रही है,
माँ नसीब से ज्यादा दे रही है।।

उसके लाखों दीवाने बड़े से बड़े,
उसके चरणों में कंकर के जैसे पड़े,
फिर भी आवाज मेरी सुन रही है,
माँ नसीब से ज्यादा दे रही है।।

मेरा छोटा सा घर महलों की रानी माँ,
मेरी औकात क्या महारानी है माँ,
साथ ‘बनवारी’ माँ रह रही है,
माँ नसीब से ज्यादा दे रही है।।

ज्यादा कहता मगर कह नहीं पा रहा,
आंसू बहता मगर बह नहीं पा रहा,
दिल से आवाज ये आ रही है,
Bhajan Diary Lyrics,
माँ नसीब से ज्यादा दे रही है।।

बिन पानी के नाव खे रही है,
माँ नसीब से ज्यादा दे रही है।।

Singer – Madhuri Madhukar

माँ के आशीर्वाद से हर मुश्किल राह आसान हो जाती है, और भक्तों को उनकी श्रद्धा से भी अधिक मिलता है। उनकी कृपा से कोई भी दुख अधिक समय तक नहीं टिकता। यदि यह भजन आपके मन में भक्ति की भावना को प्रगाढ़ कर दे, तो तेरी पायल बाजे माँ जब छमछम छमछम छमछम जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी श्रद्धा को और गहरा कर सकते हैं। जय माता दी! ????

Leave a comment