Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी हरदम करूँ जी हुजूरी माँ करदे करदे मुरादे पूरी माँ

भक्त का हृदय जब सच्ची श्रद्धा से माँ के चरणों में समर्पित हो जाता है, तो वह हर क्षण उनकी सेवा और भक्ति में लीन रहना चाहता है। “तेरी हरदम करूँ जी हुजूरी माँ करदे करदे मुरादे पूरी माँ” भजन इसी अटूट श्रद्धा और माँ से जुड़ी अपार आस्था का सुंदर चित्रण करता है। जब भक्त माँ से अपने मन की विनती करता है, तो वह जानता है कि माँ उसकी हर प्रार्थना अवश्य सुनेंगी और जीवन को खुशियों से भर देंगी।

Teri Haradm karu Ji Hujuri Maa Karde Karde Murade Puri Maa

तेरी हरदम करूँ जी हुजूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ।।

पूरी शक्कर चढाऊँ,
नौ दिन भक्ते कराऊँ,
गीत तेरे ही गाउँ अम्बे माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ।।

नो ठौ झंडा चढाऊँ,
मंदिर कलशा चढाऊँ,
लाल चूनर चढाऊँ अम्बे माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ।।

कन्या भोजन कराऊँ,
चना हलुआ बटाऊं,
चना हलुआ बटाऊँ अम्बे माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ।।

नौ दिन डंडे भरूँ,
पूजन अर्चन करूँ,
राजेन्द्र चाहे तेरे पग की धूलि माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ।।

तेरी हरदम करूँ जी हुजूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ,
करदे करदे मुरादे पूरी माँ।।

गायक / प्रेषक – राजेन्द्र प्रसाद सोनी।

माँ की कृपा जिस पर होती है, उसकी हर मुराद पूरी हो जाती है और जीवन आनंद से भर जाता है। सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती, क्योंकि माँ दुर्गा अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करतीं। यदि यह भजन आपकी भक्ति को और प्रगाढ़ कर दे, तो माँ का दर्शन जिसने पाया उसने पाया अमृत फल जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी श्रद्धा को और गहरा कर सकते हैं। जय माता दी! ????

Leave a comment