Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

माँ का नाम जिसने लिया है भजन लिरिक्स

माँ का नाम लेना ही अपने आप में सबसे बड़ी साधना और रक्षा का कवच है। “माँ का नाम जिसने लिया है” भजन माँ दुर्गा की महिमा का बखान करता है, जो अपने भक्तों की हर मुश्किल में रक्षा करती हैं। जो भी श्रद्धा से माँ का नाम लेता है, उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है। माँ की भक्ति से बढ़कर कोई दूसरा सहारा नहीं, क्योंकि माँ ही हैं जो अपने भक्तों को हर संकट से बचाती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती हैं।

Maa Ka Naam Jisne Liya Hai

माँ का नाम,
जिसने लिया है,
कष्ट उसके हुए है ख़तम,
पूजा पाठ जिसने किया है,
पावन उसके हुए है जनम।।

चरण है इतना पावन,
शरण जो आता है,
माँ के आँचल का सुख,
पल में पाता है,
भक्त कभी खाली,
नहीं दर से जाता है,
मन की मुरादें,
पाकर वो मुस्काता है,
माँ के द्वार, माँ के द्वार,
माँ के द्वार,
मिटता है भक्तों,
जीवन भर का सारा सितम,
जीवन भर का सारा सितम।।

माँ की महिमा का,
गुणगान जो करता है,
उसका दामन,
हर खुशियों से भरता है,
मैया शक्ति वैभव,
अन्न धन की दाती,
इनकी दया से बिगड़ा,
भाग्य संवरता है,
सच्चा है द्वार, सच्चा है द्वार,
सच्चा है द्वार,
आए है जो भी,
Bhajan Diary Lyrics,
माँ की ममता हुई है न कम,
माँ की ममता हुई है न कम।।

माँ का नाम,
जिसने लिया है,
कष्ट उसके हुए है ख़तम,
पूजा पाठ जिसने किया है,
पावन उसके हुए है जनम।।

गायक – कन्हैया जी।

माँ का नाम सच्चे मन से लेने वाला कभी दुखी नहीं रहता, क्योंकि माँ अपने भक्तों की पुकार जरूर सुनती हैं। उनकी भक्ति ही सबसे बड़ा संबल है और उनकी कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाती है। यदि यह भजन आपकी श्रद्धा को और गहरा कर दे, तो आजा माँ आजा माँ एक बार मेरे घर आ जा माँ जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी भक्ति को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। माँ दुर्गा की कृपा हम सब पर बनी रहे! जय माता दी! ????

Leave a comment