Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले गिरीजापति शंकर हमें तेरा सहारा है भजन लिरिक्स

Bhole Girijapati Shankar Hume Tera Sahara Hai Bhajan Lyircs

दोहा-
सुना है कि नाथ तुम,
अनाथो के नाथ हो,
कहती है दुनिया सारी,
तुम भोले नाथ हो।

भोले गिरीजापति शंकर,
हमें तेरा सहारा है,
हाथ पकड़ो मेरा शंभू,
नहीं कोई हमारा है।।

सुनते है तेरी रहमत,
भक्तो पर बरसती है,
आँखें मेरी भोले,
दर्शन को तरसती है,
आँखें मुंद तु बैठा,
और किसका सहारा है,
हाथ पकड़ो मेरा शंभू,
नहीं कोई हमारा है,
भोलें गिरीजापति शंकर,
हमें तेरा सहारा है।।

विष को पी कर तुने,
देवो का मान किया,
खुश होकर देवो ने,
महादेव का नाम दिया,
नीलकण्ठ सुनो अर्जी,
तु ही जीवन सहारा है,
हाथ पकड़ो मेरा शंभू,
नहीं कोई हमारा है,
भोलें गिरीजापति शंकर,
हमें तेरा सहारा है।।

मैं हार चुका भोले,
नही शक्ति बची मुझ में,
सुन हे गंगाधारी,
बस आश लगी तुझ से,
भोले राखो अब लाज मेरी,
‘आनन्द’ बेसहारा है,
हाथ पकड़ो मेरा शंभू,
नहीं कोई हमारा है,
भोलें गिरीजापति शंकर,
हमें तेरा सहारा है।।

भोले गिरीजापति शंकर,
हमें तेरा सहारा है,
हाथ पकड़ो मेरा शंभू,
नहीं कोई हमारा है।।

“भोले गिरीजापति शंकर हमें तेरा सहारा है” भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की शरण में जाते हैं, तो वे हमारे जीवन के हर संकट को हल करते हैं और हमें अपनी कृपा का पात्र बनाते हैं। जो भी इस भजन को श्रद्धा से पढ़े या नियमित रूप से करे, वह शिवजी की कृपा और आशीर्वाद का अनुभव करता है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो “जो उज्जैन की शान है वो बाबा महाकाल है”, “महाकाल से मिलने चला सवारी वाला”, “भोले तेरी बंजारन” और “शिव शंभू तेरी महिमा न्यारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी पढ़ें। ये भजन आपकी शिव भक्ति को और गहरा और सशक्त बनाएंगे।


Leave a comment