शिव शंकर का भजन थोड़ा करले भजन लिरिक्स

प्रभु शिव शंकर की भक्ति मानव जीवन को शुद्ध और उन्नत बनाती है। जब मनुष्य संसार के मोहजाल में उलझ जाता है, तब केवल भोलेनाथ का स्मरण ही उसे सच्चे मार्ग पर ले जाता है। शिव शंकर का भजन थोड़ा करले भजन हमें यही सिखाता है कि इस चंचल संसार में थोड़ा समय शिव के नाम को भी देना चाहिए।

Shiv Shankar Ka Bhajan Thoda Karle Bhajan Lyrics

शिव शंकर का,
भजन थोड़ा करले,
प्रभु से मिलन का,
जतन थोड़ा करले।।

शिव के चरण बिन,
कहाँ है ठिकाना,
छोड़ के शिव चरणों को,
और कहाँ जाना,
शिव चरणों में,
नमन थोड़ा करले,
शिंव शंकर का,
भजन थोड़ा करले।।

ओम्कारेश्वर,
धाम में जो आए,
पावन ज्योतिर्लिंग के,
दर्शन पाए,
शिव दर्शन का,
जतन थोड़ा करले,
शिंव शंकर का,
भजन थोड़ा करले।।

साँझ सवेरे जो,
शिव नाम गावे,
शिव भोले नाथ,
नैया पार लगावे,
ममलेश्वर को,
नमन थोड़ा करले,
शिंव शंकर का,
भजन थोड़ा करले।।

शिव शंकर का जो,
ध्यान लगावे,
शिव ओम्कारेश्वर,
धाम बुलावे,
शिव नाम का तू,
जपन थोड़ा करले,
शिंव शंकर का,
भजन थोड़ा करले।।

शिंव शंकर का,
भजन थोड़ा करले,
प्रभु से मिलन का,
जतन थोड़ा करले।।

भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है—वह भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं, और सच्चे श्रद्धालु की पुकार को कभी अनसुना नहीं करते। “शिव शंकर का भजन थोड़ा करले” जैसे भजन हमें आत्मिक शांति और जीवन का उद्देश्य दोनों प्रदान करते हैं। यदि आपने इस भजन का रसास्वादन किया है, तो “बम बम बोले मेरा भोला बड़ा डमरू वाला,” “कालों के काल महाकाल की देखो आ रही है पालकी,” “महाकाल की शरण में,” तथा “तेरे जैसा कोई नहीं है भोले भंडारी” जैसे अन्य शिव भजनों को भी अवश्य पढ़ें और भोले की भक्ति में लीन हो जाएं। भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे। हर हर महादेव!

Leave a comment