Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

गुरुजी दरश बिना जियरा मोरा तरसे भजन लिरिक्स

जब भक्त का हृदय सतगुरु के दर्शन के लिए व्याकुल हो उठता है, तो उसकी आत्मा एक अनोखी तड़प से भर जाती है। “गुरुजी दरश बिना जियरा मोरा तरसे” भजन इसी भक्तिभाव की गहराई को प्रकट करता है। जब सतगुरु हमारे नेत्रों के सामने नहीं होते, तब उनकी अनुपस्थिति भी हमें उनकी महिमा का अहसास कराती है। यह भजन हर भक्त की उस प्रबल चाह को दर्शाता है, जो अपने गुरु के प्रेममय दर्शन की प्रतीक्षा में दिन-रात तड़पता है।

Guruji Darsh Bina Jiyara Mora Tarse Bhajan Lyrics

गुरुजी दरश बिना,
जियरा मोरा तरसे,
गुरुजी मेरे,
नैनन में जल बरसे।।

पतीत उदाहरण,
नाम तुम्हारा,
दिजे गुरुजी,
मुझको सहारा,
देखो दया और,
प्रेम नजर से,
गुरुजी दरस बिना,
जियरा मोरा तरसे।।

मैं पापन अब,
उनकी दासी,
कैसे करे प्रभु,
निज कि दासी,
काया कपत,
है तेरे डर से,
गुरुजी दरस बिना,
जियरा मोरा तरसे।।

तुम बिन और ना,
पालक मेरा,
ब्रम्हानन्द भरोसा तेरा,
विनती करत हूँ,
तेरे दर पे,
गुरुजी दरस बिना,
जियरा मोरा तरसे।।

गुरुजी दरश बिना,
जियरा मोरा तरसे,
गुरुजी मेरे,
नैनन में जल बरसे।।

सच्चे प्रेम और श्रद्धा से भरा यह भजन हमें यह सिखाता है कि सतगुरु के दर्शन मात्र से जीवन सार्थक हो जाता है। उनके बिना सब कुछ अधूरा लगता है। यदि यह भजन आपके हृदय को छू गया हो, तो “सतगुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सीखा दिया”, “गुरुदेव मेरी नैया उस पार लगा देना”, “अगर है ज्ञान को पाना तो गुरु की जा शरण भाई”, और “ले गुरु का नाम बंदे यही तो सहारा है” जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और अपने गुरु प्रेम को और गहरा करें।









Leave a comment