Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मैया को अपने घर बुलाएंगे भजन लिरिक्स

मैया को अपने घर बुलाएंगे भजन एक प्यारी श्रद्धा भरी प्रार्थना है, जिसमें भक्त माँ को अपने घर में आमंत्रित करने का संकल्प लेते हैं। यह भजन हमें बताता है कि जब हम अपनी जीवन यात्रा में अंधेरे और समस्याओं से घिरे होते हैं, तो माँ की कृपा से हमारे घर और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की रौशनी आ सकती है।

Maiya Ko Apne Ghar Bulayenge Bhajan Lyrics

मैया को अपने घर बुलाएंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे।।

सोने की झारी में,
गंगा जल मंगवाया,
मैया के स्वागत में,
चन्दन चौक पुराया,
हाथों से चरणों को धुलायेंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे।।

मैया की प्यारी सी,
चुनरी है बनवाई,
चाँदी के प्याले में,
मेहंदी है घुलवाई,
माँ के हाथों मेहंदी रचायेंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे।।

मैया की नथली में,
हिरा है जड़वाया,
माथे की बिन्दी को,
सोने में घड़वाया,
चाँदी की पायलियाँ पहनायेंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे।।

फूलों के प्यारे से,
गजरे है मंगवाए,
‘हर्ष ‘कहे थाली में,
रोली मोली लाए,
हाथों से माँ को हम सजायेंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे।।

मैया को अपने घर बुलाएंगे,
सारे मिलकर माँ का लाड़ लड़ाएंगे।।

Singer – Keshav Madhukar

“मैया को अपने घर बुलाएंगे” भजन के माध्यम से हम यह समझ सकते हैं कि अगर हम अपनी जीवन में सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ को आमंत्रित करें, तो वह अपनी असीम कृपा से हमारे जीवन को रोशन कर सकती हैं। यह भजन हमें याद दिलाता है कि माँ के घर आने से केवल घर नहीं, बल्कि हमारा पूरा जीवन धन्य हो जाता है। जैसे कि हम माँ के अन्य भजनों में सुनते हैं, जैसे “जय जय माँ दुर्गे” और “माँ का आशीर्वाद,” सभी हमें माँ की शक्ति और कृपा को अनुभव करने का अवसर देते हैं। जय माँ दुर्गा! ????

Leave a comment