Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

मेरी मैया चली असुवन धारा बही विदाई भजन लिरिक्स

मेरी मैया चली असुवन धारा बही विदाई भजन लिरिक्स माँ दुर्गा के विसर्जन के भावुक क्षणों को जीवंत कर देता है। जब माँ अपने भक्तों के घर से विदा लेती हैं, तो हृदय भारी हो जाता है, आँखें नम हो जाती हैं, और वातावरण भावुकता से भर जाता है। यह भजन माँ के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा, प्रेम और उनके आशीर्वाद को दर्शाता है।

Meri Maiya Chali Asuvan Dhara Bahi Vidai Bhajan Lyrics

मेरी मैया चली,
असुवन धारा बही,
नौ दिन मैया ने,
बेटो की विपदा हरी,
मेरी मैया चलीं,
असुवन धारा बही।।

सारे जगत की है महारानी,
भक्तों की श्रद्धा माता ने जानी,
दिल में है खलबली,
असुवन धारा बही,
मेरी मैया चलीं,
असुवन धारा बही।।

मैया अतिथि बन कर आई,
जगमग दीपक ज्योत जलाई,
सब की बिगड़ी बनी,
असुवन धारा बही,
मेरी मैया चलीं,
असुवन धारा बही।।

आज विदाई मैया की आई,
भक्तो ने महिमा मैया की गाई,
मन में ज्योत जली,
असुवन धारा बही,
मेरी मैया चलीं,
असुवन धारा बही।।

दास ‘हेमेश’ की विनती सुनलो
सब की अर्जी माँ पूरी करदो,
रेवा के तीर चली,
असुवन धारा बही,
मेरी मैया चलीं,
असुवन धारा बही।।

मेरी मैया चली,
असुवन धारा बही,
नौ दिन मैया ने,
बेटो की विपदा हरी,
मेरी मैया चलीं,
असुवन धारा बही।।

गायक – हेमेश राज।

माँ दुर्गा की विदाई का यह क्षण हमें केवल विरह नहीं देता, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि माँ सदैव हमारे हृदय में विराजमान रहती हैं। भक्तों के प्रेम और भक्ति से बंधी माँ दुर्गा हर वर्ष पुनः आती हैं, और अपने भक्तों के दुखों को हरकर, उनके जीवन में सुख-शांति का संचार करती हैं। यदि यह भजन आपके मन को भावनाओं से भर देता है, तो “बहे असुवन की लंबी धार माई विसर्जन में” और “विसर्जन को चली रे चली रे मोरी मैया” जैसे अन्य भजनों को भी अवश्य सुनें और माँ की महिमा का गुणगान करें। जय माता दी! ????????

Leave a comment