Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

होके शेरो के रथ पे सवार मैया पावागढ़ से चली लिरिक्स

होके शेरो के रथ पे सवार मैया पावागढ़ से चली —यह भजन माँ दुर्गा के विराट और दिव्य स्वरूप का गुणगान करता है। जब माँ पावागढ़ से निकलती हैं, तो पूरा संसार उनकी महिमा का जयघोष करता है। भक्तों के कष्ट हरने और उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करने के लिए माँ अपने सिंहासन पर विराजमान होती हैं। यह भजन उनकी शक्ति, करुणा और कृपा को दर्शाता है, जो हर भक्त को साहस और श्रद्धा से भर देता है।

Hoke Shero Ke Rath Pe Sawar Maiya Pavagadh Se Chali

होके शेरो के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली,
तेरी मैदां में चमके तलवार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

बजरंग है आला तो भेरू है काला,
भूतो की टोली संग कलुआ है काला,
ओ रही पल पल में किलकारी मार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

चंदा सी माथे पे बिंदिया सुहानी,
बैठी है रथ पे वो रण की दीवानी,
वो करे पल पल में दुष्टो का संहार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

ओ काली महाकाली,
माँ दुर्गा खप्पर वाली,
अपार तेरी माया,
क्या समझेंगे मवाली,
आंखों मे भरी लाली,
वो पिये मद की प्याली,
है चोंसठ जोगन संग में,
ओर ढंकिनी बैताली,
कुछ आशाओ को लेकर,
आया है एक सवाली,
वो दोनों मिलकर तड़पे,
जाऊँ न हाथ खाली,
हाथ खाली यहाँ से अगर जाऊंगा,
ताना देगा जमाना किधर जाऊंगा,
भीख दोगी तो इस दर से घर जाऊंगा,
वरना यह कह कर चोखट पे मर जाऊंगा,
ओ मेरी सुनले ओ मैया पुकार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

जिसने मुसीबत में माँ को पुकारा,
माँ ने दिया है उसी को सहारा,
ओ मेरी सुनले ओ मैया पुकार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

दुनिया ने बेहद सताया है मैया,
फरियाद ले कर के आया हूँ मैया,
ओ मेरी नैया लगा दे तू पार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

होके शेरो के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली,
तेरी मैदां में चमके तलवार,
मैया पावागढ़ से चली,
होके शेरों के रथ पे सवार,
मैया पावागढ़ से चली।।

Singer – Tushar Thakur

माँ दुर्गा के भजनों में इतनी शक्ति होती है कि वे हमारे मन को शांति और आत्मविश्वास से भर देते हैं। अगर यह भजन आपको भक्तिभाव में डुबो रहा है, तो “सिंह पे चढ़के आ रही मैया” और “शेरावाली के जयकारे” जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी सुनें और माँ की कृपा का अनुभव करें। जय माँ दुर्गा! ????????

Leave a comment