Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

तेरी हर मुश्किल आसान मिले जब गुरु से ज्ञान लिरिक्स

गुरु का ज्ञान जीवन की हर मुश्किल को आसान बना देता है। जब हम सत्य, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलते हैं, तो गुरुदेव का आशीर्वाद हमें सही दिशा दिखाता है। “तेरी हर मुश्किल आसान मिले जब गुरु से ज्ञान” भजन इसी सत्य को दर्शाता है कि जब हम गुरु की शरण में आते हैं, तो हर कठिनाई स्वतः ही दूर हो जाती है।

Teri Har Mushakil Aashan Mile Jab Guru Se Ghyan Lyrics

तेरी हर मुश्किल आसान,
मिले जब गुरु से ज्ञान,
तेरा गुरु ही है भगवान,
तू करके गुरु का ध्यान।।

फैला हुआ है इस धरती पर,
चारों ओर अँधेरा,
मोहमाया में डूब रहा क्यों,
करके मेरा मेरा,
तेरे चारों ओर तूफान,
तू करले गुरु का ध्यान,
तेंरी हर मुश्किल आसान,
तू करले गुरु का ध्यान।।

ये दुनिया काँटों का बगीचा,
तू है जिसका माली,
तेरे बाद कोई और आएगा,
करने को रखवाली,
तू है दो दिन का मेहमान,
तू करले गुरु का ध्यान,
तेंरी हर मुश्किल आसान,
तू करले गुरु का ध्यान।।


भोजन तो ईश्वर देता है,
भूखा नहीं सुलाता,
कैसे इस जग में रहना है,
गुरु ही राह दिखाता,
तू खुद को अब पहचान,
तू करले गुरु का ध्यान,
तेंरी हर मुश्किल आसान,
तू करले गुरु का ध्यान।।

तेरी हर मुश्किल आसान,
मिले जब गुरु से ज्ञान,
तेरा गुरु ही है भगवान,
तू करके गुरु का ध्यान।।

गुरु का ज्ञान जीवन का सबसे बड़ा संबल है, जो हर अंधकार को प्रकाश में बदल देता है। “तेरी हर मुश्किल आसान मिले जब गुरु से ज्ञान” जैसे भजनों का पठन और मनन हमें आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। यदि आपको यह भजन प्रेरणादायक लगा, तो “गुरु की महिमा अपरंपार”, “सतगुरु शरण में सभी फल मिलेंगे”, “अपने अंतरमन में गुरु का सुमिरन कर ले”, और “गुरुवर के चरणों में मेरा है प्रणाम” भजनों को भी अवश्य पढ़ें और गुरुदेव की कृपा का अनुभव करें।









Leave a comment