Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

नारायणी शरणम माता भजन लिरिक्स

नारायणी शरणम माता एक अत्यंत भक्ति भाव से भरा हुआ भजन है, जो देवी दुर्गा की महिमा और शक्ति को समर्पित है। यह भजन भक्तों को यह अहसास दिलाता है कि जब भी हमें जीवन में मुश्किलें और संकट आते हैं, तो माँ दुर्गा की शरण में आकर हमारी सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। Narayani Sharnam Mata Bhajan के शब्दों में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम है, जिसमें भक्त अपनी सारी समस्याओं को देवी के चरणों में समर्पित करता है।

Narayani Sharnam Mata Bhajan Lyrics

दोहा –
माँ से भक्ति है,
माँ से शक्ति है,
माँ से मुक्ति है,
करता जो माँ का सुमिरन,
होता सफल ये जीवन।

नारायणी शरणम,
नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम्।।

तर्ज – सत्यम शिवम् सुंदरम।

अष्टभुजंग है दुर्गा स्वरूपिनी,
तेज है सौ सूर्यों सा,
चंदा सी शीतल ज्ञान शारदे,
पावन ज्यूँ गंगा जल,
देव करे वंदन,
नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम्।।

माँ की ज्योत में है वो शक्ति,
पत्थर बनते मोती,
पापी से भी हर पापी को ये,
मैया ही है उबारती,
होता सफल हर जनम,
नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम्।।

झुँझन में माँ बैठ सिंहासन,
सबके कष्ट मिटाती,
बड़ी दयालु राणी सती माँ,
सबपे खुशियां लुटाती,
माँ का करो सुमिरन,
नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम्।।

मिलता सुकून माँ तेरे आँचल में,
सुख तेरे चरणन में,
‘निर्मल’ है जो भी आज वो मैया,
सब तेरे ही करम से,
गाउँ मैं गुण हरदम,
Bhajan Diary Lyrics,
नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम्।।

नारायणी शरणम,
नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम्।।

Singer – Sanjay Mittal Ji

“नारायणी शरणम माता” भजन देवी दुर्गा की असीम शक्ति और आशीर्वाद को अभिव्यक्त करता है, जिसमें हर भक्त अपनी सभी चिंताओं और दुःखों से उबरने के लिए देवी के चरणों में शरण लेता है। यह भजन देवी के और भी भजनों से जुड़ा हुआ है, जैसे “कर सिंघ सवारी माई लगे प्यारी” और “शेरावाली को मनाने हम भी आए हैं”, जो उनकी महिमा और शक्ति को प्रस्तुत करते हैं। देवी दुर्गा के इन भजनों के माध्यम से हम यह समझ सकते हैं कि माँ हमारे जीवन के हर संकट में हमारे साथ हैं और हमें कभी अकेला नहीं छोड़तीं। जय माँ दुर्गा! ????

Leave a comment