Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

प्यारी दादी का लाड़ लड़ाओ भजन लिरिक्स

Pyari Dadi Ka Lad Ladao Bhajan Lyrics

सारे झूमो नाचो गाओ,
प्यारी दादी का लाड़ लड़ाओ,
हो हो हो सारे झूमो नाचो गाओ,
प्यारी दादी का लाड़ लड़ाओं,
आई सिंह पे होके सवार,
माँ करने भक्तो का उद्धार।।

मेरी माँ झुँझनवाली,
आता जो दर पे सवाली,
झोली भर देती खाली,
मेरी माँ,
देखो माल खजाना लूटाने,
बिगड़ी बच्चो की बनाने,
आई सिंह पे होके सवार,
माँ करने भक्तो का उद्धार।।

ओढ़े माँ लाल चुनरिया,
पाओं में बजे पायलिया,
लागे ना इसे नजरिया,
ओ भक्तो,
माँ ने सुन्दर रूप सजाया,
देख के मन सबका हर्षाया,
आई सिंह पे होके सवार,
माँ करने भक्तो का उद्धार।।

आओ सब घूमर घालो,
भजनो से माँ को रिझालो,
प्रेम से जोत जगा लो,
ओ भक्तो,
कृपा माँ की तुम भी पा लो,
‘रूबी रिधम’ शीश झुका लो,
आई सिंह पे होके सवार,
माँ करने भक्तो का उद्धार।।

सारे झूमो नाचो गाओ,
प्यारी दादी का लाड़ लड़ाओ,
हो हो हो सारे झूमो नाचो गाओ,
प्यारी दादी का लाड़ लड़ाओं,
आई सिंह पे होके सवार,
माँ करने भक्तो का उद्धार।।

Upload / Writer – Ruby Garg (Ruby Ridham)
Singer – Kanchi Bhargaw

“प्यारी दादी का लाड़ लड़ाओ” भजन हमें न केवल दादी के प्यार की याद दिलाता है, बल्कि यह हमें देवी माँ के अन्य भजनों से भी जोड़ता है, जैसे “कैसे भूलूंगा मैया मैं तेरा उपकार” और “माँ का संदेसा आया है कटरा मुझे बुलाया है”, जो माँ की अनमोल कृपा और आशीर्वाद का आभार व्यक्त करते हैं। इन भजनों के माध्यम से हम माता के आशीर्वाद को महसूस करते हैं और उनके साथ हमारे संबंधों की गहराई को समझते हैं। हर भजन हमारी भक्ति को और प्रगाढ़ बनाता है, जिससे हम माँ के चरणों में और अधिक समर्पित हो जाते हैं। जय माता दी! ????

Leave a comment