Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम कहानी सुनो रे राम कहानी हिंदी भजन लिरिक्स

Ram Kahani Suno Re Ram Kahani

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
कहत सुनत आवे,
कहत सुनत आवे,
अँखियों में पानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

दशरथ के राज दुलारे,
कौशल्या की आँख के तारे,
वे सूर्यवंश के सूरज,
वे रघुकुल के उजियारे,
राजीव नयन बोले,
राजीव नयन बोले,
मधु भरी बानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

शिव धनुष भंग प्रभु करके,
ले आए सीता वर के,
घर त्याग भए वनवासी,
पित की आज्ञा सर धरके,
लखन सिया ले संग,
लखन सिया ले संग,
छोड़ी रजधानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

खलभेष भिक्षु का धरके,
भिक्षा का आग्रह करके,
उस जनक सूता सीता को,
छल बल से ले गया हरके,
बड़ा दुःख पावे,
बड़ा दुःख पावे,
राजा राम जी की रानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

श्री राम ने मोहे पठायो,
मैं राम दूत बन आयो,
सीता माँ की सेवा में,
रघुवर को संदेसा लायो,
और संग लायो,
और संग लायो,
प्रभु मुद्रिका निशानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
कहत सुनत आवे,
कहत सुनत आवे,
अँखियों में पानी,
राम कहानी सुनों रे राम कहानी,
​श्री राम जय राम जय जय राम,
​श्री राम जय राम जय जय राम।।

Leave a comment