Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

सतगुरु ने दिया आनंद भजन कर जीवन में

जब सतगुरु की कृपा बरसती है, तो जीवन आनंदमय और सार्थक हो जाता है। उनकी भक्ति से न केवल आत्मा को शांति मिलती है, बल्कि हर क्षण आनंदमय प्रतीत होता है। “सतगुरु ने दिया आनंद भजन कर जीवन में” भजन इसी दिव्य अनुभूति को प्रकट करता है, जहां भजन और साधना के माध्यम से भक्त अपने जीवन में गुरुदेव का आशीर्वाद अनुभव करता है। जब हम इस भजन को पढ़ते या करते हैं, तो हमारा मन आध्यात्मिक सुख से भर उठता है।

Satguru Ne Diya Anand Bhajan Kar Jivan me

दोहा
पहले दाता शिष्य हुआ,
जिन तन मन धन अर्पण शीश,
पीछे दाता सतगुरु हुए,
जिन नाम दिया बक्शिश।

सतगुरु ने दिया आनंद,
भजन कर जीवन में,
जीवन में जीवन में,
कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

गर्भ वास में कॉल किया था,
बाहर उसको भुला दिया था,
अब कर संतो का संग,
भजन कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

कैसा सुन्दर तन यह मिला है,
मन बगिया का फूल खिला है,
रोको चंचल मन की तरंग,
भजन कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

तन में तेरे राम रमा है,
वो ही राम और श्याम खुदा है,
मिला खुद में खुदा का आनंद,
भजन कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

पल पल सुमिरन करते रहोगे,
नाम डोर से बधे रहोगे,
तेरे कट जाए भव के पंथ,
भजन कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

सेवा सत्संग कभी ना भुलाना,
हंस नाम का मिला खजाना,
श्री सतगुरु सच्चिदानंद,
भजन कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में,
जीवन में जीवन में,
कर जीवन में,
सतगुरु ने दिया आनन्द,
भजन कर जीवन में।।

गुरुदेव की भक्ति से जीवन का हर क्षण पावन और आनंदमय बन जाता है। उनकी महिमा का गुणगान करने से हमें आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। यदि यह भजन आपको प्रेरणा देता है, तो “सतगुरु देव मनाया हमने”, “गुरुदेव की महिमा अपरंपार”, “तेरी रहमतों का दरिया” और “गुरु की महिमा गाते जाओ” जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गुरुदेव की कृपा का अनुभव करें।









Leave a comment