Dusaro Ka Dukhada Dur Karne Wale Tere Dukh Dur Karenge Ram
दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम,
किये जा तू जग मे भलाई का काम,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम…
पोछ ले तू अपने आँसु तमाम,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम।।
सच का है पथ ले धर्म का मार्ग,
संभल संभल चलना प्राणी,
पग पग पर है यहाँ रे कसौटी,
कदम कदम पर कुर्बानी…
मगर तू डावा डोल ना होना,
तेरी सब पीर हरेंगे राम,
दूसरो का दुखड़ा दुर करने वाले,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम…
किये जा तू जग मे भलाई का काम,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम।।
क्या तुने पाया क्या तुने खोया,
क्या तेरा लाभ है क्या हानि,
इस का हिसाब करेगा वो इश्वर,
क्यूँ तू फिकर करे रे प्राणी…
तू बस अपना काम किए जा,
तेरा भण्डार भरेंगे राम,
दूसरो का दुखड़ा दुर करने वाले,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम…
किये जा तू जग मे भलाई का काम,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम।।
दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम…
किये जा तू जग मे भलाई का काम,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम…
पोछ ले तू अपने आँसु तमाम,
तेरे दुःख दूर करेंगे राम।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile