Ram Dashrath Ke Ghar Janme Gharana Ho To Aisa Ho
राम दशरथ के घर जन्मे,
घराना हो तो ऐसा हो,
घराना हो तो ऐसा हो,
लोग दर्शन को चल आये…
सुहाना हो तो ऐसा हो,
राम दशरथ के घर जन्में,
घराना हो तो ऐसा हो।।
यज्ञ के काम करने को,
मुनीश्वर ले गया वन में,
उड़ाए शेष दैत्यन के,
निशाना हो तो ऐसा हो…
राम दशरथ के घर जन्में,
घराना हो तो ऐसा हो।।
धनुष को जाए कर तोडा,
जनक की राजधानी में,
भोप सब मन में शर्माए…
लजाना हो तो ऐसा हो,
राम दशरथ के घर जन्में,
घराना हो तो ऐसा हो।।
पिता की मान कर आज्ञा,
राम बन को चले जब ही,
ना छोड़ा संग सीता ने,
जनाना हो तो ऐसा हो…
राम दशरथ के घर जनमे,
घराना हो तो ऐसा हो।।
सिया को ले गया रावण,
बनाकर भेष जोगी का,
कराया नाश सब अपना…
दीवाना हो तो ऐसा हो,
राम दशरथ के घर जनमे,
घराना हो तो ऐसा हो।।
प्रीत सुग्रीव से करके,
गिराया बाण से बाली,
दिलाई नार फिर उसकी,
याराना हो तो ऐसा हो…
राम दशरथ के घर जन्में,
घराना हो तो ऐसा हो।।
गया हनुमान सीता की,
खबर लेने को लंका में,
जलाकर के नगर आया,
सयाना हो तो ऐसा हो…
राम दशरथ के घर जनमे,
घराना हो तो ऐसा हो।।
बाँध सेतु समुन्दर में,
उतारा पार सेना को,
मिटाया वंश रावण का,
हराना हो तो ऐसा हो…
राम दशरथ के घर जन्में,
घराना हो तो ऐसा हो।।
राज देकर विभीषण को,
अयोध्या लौटकर आये,
वो ब्रम्हानंद बल अपना,
दिखाना हो तो ऐसा हो…
राम दशरथ के घर जनमे,
घराना हो तो ऐसा हो।।
राम दशरथ के घर जन्मे,
घराना हो तो ऐसा हो,
घराना हो तो ऐसा हो,
लोग दर्शन को चल आये…
सुहाना हो तो ऐसा हो,
राम दशरथ के घर जनमे,
घराना हो तो ऐसा हो।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile