Ram Sita aur Lakhan Van Ja Rahe
राम सीता और लखन वन जा रहे,
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे…
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
मुर्ख कैकई ने किया है ये सितम,
मुर्ख कैकई ने किया है ये सितम,
दुःख दिल में जो की सब जन पा रहे,
दुःख दिल में जो की सब जन पा रहे…
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे,
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
रह सकेंगे प्राण तन में क्या मेरे,
रह सकेंगे प्राण तन में क्या मेरे,
ध्यान में ना ये नतीजे ला रहे,
ध्यान में ना ये नतीजे ला रहे…
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे,
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
क्या विचारा था मेने क्या हो रहा,
क्या विचारा था मेने क्या हो रहा,
फूल आशाओ के खिल मुरझा रहे,
फूल आशाओ के खिल मुरझा रहे…
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे,
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
गा रहे थे जो ख़ुशी के गीत कल,
गा रहे थे जो ख़ुशी के गीत कल,
आज वे दुःख के विरह यूँ गा रहे,
आज वे दुःख के विरह यूँ गा रहे…
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे,
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
भाग्य में क्या ये विधाता लिख दिया,
भाग्य में क्या ये विधाता लिख दिया,
पहुंच के मंजिल पे ठोकर खा रहे,
पहुंच के मंजिल पे ठोकर खा रहे…
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे,
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
रोक ले कोई उन्हें समझाय कर,
रोक ले कोई उन्हें समझाय कर,
ज्ञान प्रभु दिल में यही है मना रहे…
ज्ञान प्रभु दिल में यही है मना रहे,
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे,
राम सीता और लखन वन जा रहे।।
राम सीता और लखन वन जा रहे,
हाय अयोध्या में अँधेरे छा रहे…
राम सीता और लखन वन जा रहे।।

मैं आचार्य ब्रह्मदत्त, सनातन धर्म का एक साधक और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचारक हूँ। मेरा जीवन देवी-देवताओं की आराधना, वेदों-पुराणों के अध्ययन और भक्ति मार्ग के अनुसरण में समर्पित है। सूर्य देव, खाटू श्याम, शिव जी और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान करना मेरे लिए केवल एक लेखन कार्य नहीं, बल्कि एक दिव्य सेवा है। मैं अपने लेखों के माध्यम से भक्तों को पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान सरल भाषा में प्रदान करने का प्रयास करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने आध्यात्मिक पथ को सुगम और सार्थक बना सके। View Profile