ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी – लिरिक्स

ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी देशभक्ति गीत उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की। यह गीत देशभक्तों के दिल को झकझोर देने वाला और देश प्रेम को गहरा करने वाला है। आइए, इस गीत के माध्यम से हम अपने शहीदों को याद करें।

Ye Mere Vatan Ke Logo Jara Ankh Me Bhar Lo Pani

ऐ मेरे वतन के लोगों,
तुम खूब लगा लो नारा।
ये शुभ दिन हैं हम सब का,
लहरा लो तिरंगा प्यारा,
पर मत भूलो सीमा पर।
वीरों ने हैं प्राण गवाये,
कुछ याद उन्हें भी कर लो,
कुछ याद उन्हें भी कर लो।
जो लौट के घर ना आये,
जो लौट के घर ना आये।।

ऐ मेरे वतन के लोगों,
ज़रा आँख में भर लो पानी।
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी,
ऐ मेरे वतन के लोगों।
ज़रा आँख में भर लो पानी,
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी।।

जब घायल हुआ हिमालय,
ख़तरे में पड़ी आज़ादी।
जब तक थी साँस लड़े वो,
जब तक थी साँस लड़े वो,
फिर अपनी जान बिछा दी।
संगीन पे धर कर माथा,
सो गये अमर बलिदानी।
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी।।

जब देश में थी दीवाली,
वो खेल रहे थे होली,
जब हम बैठे थे घरों में।
जब हम बैठे थे घरों में,
वो झेल रहे थे गोली,
थे धन्य जवान वो अपने।
थी धन्य वो उनकी जवानी
संगीन पे धर कर माथा,
सो गये अमर बलिदानी।
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी।।

कोई सिख कोई जाट मराठा,
कोई गुरखा कोई मद्रासी।
सरहद पर मरनेवाला,
सरहद पर मरनेवाला,
सरहद पर मरनेवाला।
हर वीर था भारत वासी,
जो खून गिरा पर्वत पर,
वो खून था हिंदुस्तानी।
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी।।

थी खून से लथपथ काया,
फिर भी बंदुक उठाके।
दस दस को एक ने मारा,
फिर गिर गये होश गँवा के।

जब अंत समय आया तो,
जब अंत समय आया तो,
कह गये के अब मरते हैं।
खुश रहना देश के प्यारों,
अब हम तो सफ़र करते हैं,
अब हम तो सफ़र करते हैं।
क्या लोग थे वो दीवाने,
क्या लोग थे वो अभिमानी,
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी।।

तुम भूल ना जाओ उनको,
इसलिए कही ये कहानी।
जो शहीद हुये हैं उनकी,
ज़रा याद करो कुर्बानी।।

जय हिंद, जय हिंद की सेना,
जय हिंद, जय हिंद की सेना।

शहीदों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता यह गीत ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य और सम्मान की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। इसी भावना के साथ आप Tarun Veer Desh Ke Murt Veer Desh Ke Deshbhakti Geet Lyrics, Jinake Ojasvi Vachano Se Gunj Utha Tha Vishwa Gagan, Chandan Hai is Desh Ki Mati Deshbhakti Geet Lyrics को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और प्रगाढ़ करते हैं।

Leave a comment