होठों पे सच्चाई रहती है जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है देशभक्ति गीत ईमानदारी और दिल की पवित्रता को देश सेवा की पहली शर्त बताता है। यह गीत हमें अपने दिल से देश के प्रति सच्चा प्रेम रखने और ईमानदारी से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। आइए, इस गीत के माध्यम से हम देशभक्ति की असली भावना को समझें।
Hotho Pe Sachchai Rahati Hai Jaha Dil Me Safai Rahati Hai
होठों पे सच्चाई रहती है,
जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है।
हम उस देश के वासी हैं,
हम उस देश के वासी हैं।
जिस देश में गंगा बहती है,
जिस देश में गंगा बहती है।।
मेहमां जो हमारा होता है,
वो जान से प्यारा होता है।
ज़्यादा की नहीं लालच हमको,
थोड़े में गुज़ारा होता है,
थोड़े में गुज़ारा होता है।
बच्चों के लिये जो धरती माँ,
सदियों से सभी कुछ सहती है,
हम उस देश के वासी हैं,
हम उस देश के वासी हैं।
जिस देश में गंगा बहती है,
जिस देश में गंगा बहती है।।
कुछ लोग जो ज़्यादा जानते हैं,
इन्सान को कम पहचानते हैं।
ये पूरब है पूरब वाले,
हर जान की कीमत जानते हैं,
हर जान की कीमत जानते हैं।
मिल जुल के रहो और प्यार करो,
एक चीज़ यही जो रहती है,
हम उस देश के वासी हैं,
हम उस देश के वासी हैं।
जिस देश में गंगा बहती है,
जिस देश में गंगा बहती है।।
जो जिससे मिला सिखा हमने,
गैरों को भी अपनाया हमने।
मतलब के लिये अंधे होकर,
रोटी को नही पूजा हमने,
रोटी को नही पूजा हमने।
अब हम तो क्या सारी दुनिया,
सारी दुनिया से कहती है,
हम उस देश के वासी हैं।
हम उस देश के वासी हैं,
जिस देश में गंगा बहती है,
जिस देश में गंगा बहती है।।
होठों पे सच्चाई रहती है,
जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है।
हम उस देश के वासी हैं,
हम उस देश के वासी हैं।
जिस देश में गंगा बहती है,
जिस देश में गंगा बहती है।।
देशभक्ति की सच्चाई और दिल की साफ़गोई को उजागर करने वाला यह गीत होठों पे सच्चाई रहती है जहाँ दिल में सफ़ाई रहती है हमें सच्चे मन से देश के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ आप Hey Maa Janani Janmbhumi Tu Meri – Deshbhakti Geet, Ho Jao Taiyar Sathiyo Ho Jao Taiyar Lyrics, Salam Un Sahido Ko Jo Kho Gaye – Deshbhakti Geet को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और मजबूत बनाते हैं।