Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी लिरिक्स

भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी भजन भगवान शिव की असीम दया और कृपा को दर्शाता है। इस भजन में शिव जी के रूपों और उनके भक्तों के प्रति प्रेम का वर्णन किया गया है। भगवान शिव के अनंत गुण और उनके प्रति आस्था को व्यक्त करते हुए, यह भजन हमें उनकी उपासना और शरणागति की ओर प्रेरित करता है।

Bhole shiv Mangalkari Bhole Ki Mahima Nyari

भोले शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी,
भोले की भक्ति कर लो।
भोले को भक्ति प्यारी,
भोले को ध्यान में धरके,
निकलेगा जो मंदिर से।
भोले हर लेंगे उसकी,
पीड़ा ही सारी,
भोलें शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी।।

खुद विष पी अमृत को त्यागे,
ऐसा कौन निराला जग में।
ऐसा कौन निराला,
भस्मासुर पे खुश हो के,
मनचाहा वर दे डाला।
जग में ऐसा कौन निराला,
वो है भोला मेरा
वो है गंगाधरा,
आधा वो नर बन जाए।
आधा वो नारी,
भोलें शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी।।

चाहे चढ़ाओ बिल्वपत्र या,
चाहे फूल चढ़ाओ,
वो तो भावों का है भूखा।,
पकवानो का भोग लगाओ,
चाहे भांग धतूरा,
चाहे रख दो रुखा सूखा।
प्रेम से जो भी दो,
भावों से जो भी दो,
सबके मन की रखता है।
भोला भंडारी,
भोलें शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी।।

जो मस्तक पे गंगा धारे,
उसपे जल की धारा।
कैसी लीला उसकी न्यारी,
जिसको पूजे सुरनर मुनिजन,
रावण को जो प्यारा।
वो है शिव शंकर त्रिपुरारी,
उसके नाम अनेक,
उसके रूप अनेक।
कृष्णा भी पूजे पूजे,
अवध बिहारी,
भोलें शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी।।

भोले शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी।
भोले की भक्ति कर लो,
भोले को भक्ति प्यारी,
भोले को ध्यान में धरके।
निकलेगा जो मंदिर से,
भोले हर लेंगे उसकी,
पीड़ा ही सारी,
भोलें शिव मंगलकारी,
भोले की महिमा न्यारी।।

इस भजन में भगवान शिव की महिमा और उनकी कृपा का गुणगान किया गया है। शिव जी के अन्य भजनों, जैसे शिव ने श्रृंगार किया है और भोले शंकर की शान निराली, में भी उनकी शक्ति और कृपा की विविध रूपों में व्याख्या की जाती है। इन भजनों को पाकर, भक्तों को शिव जी की आशीर्वाद प्राप्त होती है, और उनका जीवन रोशन हो जाता है।

Leave a comment