Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

शिव ही आधार है सारे संसार के भजन लिरिक्स

शिव ही आधार है सारे संसार के भजन में भगवान शिव को पूरे ब्रह्मांड का आधार और शक्ति के स्रोत के रूप में चित्रित किया गया है। यह भजन भक्तों को यह याद दिलाता है कि भगवान शिव ही सृष्टि के संहारक और रचनाकार हैं, जिनके बिना संसार का अस्तित्व संभव नहीं है। यह भजन भक्तों को भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करने का अवसर देता है।

Shiv Hi Adhar Hai Saare Sansar Ke

शिव ही आधार है सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।
चक्र आवागमन का ये रुक जाएगा,
भोले महादेव की अर्चना कीजिये।
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।।


मन की जो कामना है वो मिल जाएगी,
और मुरादों की बगिया भी खिल जाएगी।
शिव चरणों में अपना झुकाकर के सर,
भोले भंडारी से प्रार्थना कीजिये।
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।।


लिए भक्तो जब संकट की आए घड़ी,
और मुसीबत कोई सामने हो खड़ी।
उस समय ध्यान धर भोले भंडारी का,
ये जरुरी है सुमिरण किया कीजिये।
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।।


देखना नैनो की ज्योति बढ़ जाएगी,
रौशनी में कभी ना कमी आएगी।
ये करिश्मा तभी होगा ऐ साथियों,
रोज भोले के दर्शन किया कीजिये।
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।।


वो है उमापति वो है गिरजास्वामी,
शिव भोले की अर्धांगिनी पार्वती।
इनका वर्णन अगर जानना होतो फिर,
वेद और शाश्त्रो को पढ़ा कीजिये।
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।।


शिव ही आधार है सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।
चक्र आवागमन का ये रुक जाएगा,
भोले महादेव की अर्चना कीजिये।
शिव ही आधार हैं सारे संसार के,
ज्ञानी लोगो से जाकर पता कीजिए।।

शिव ही आधार है सारे संसार के भजन हमें भगवान शिव की अपरंपार शक्ति और महिमा का अहसास कराता है। जैसे शिव शंकर डमरू धारी और शिव शम्भू सा निराला जैसे भजन भगवान शिव की निराकार और साकार दोनों रूपों की महिमा का प्रचार करते हैं, वैसे ही यह भजन भी शिव जी की सर्वोच्च स्थिति और उनके भक्तों के प्रति उनके असीम प्रेम को दर्शाता है। भगवान शिव की कृपा से ही हम जीवन के हर कठिनाई को पार कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद हमें हर कार्य में सफलता दिलाता है। शिव के चरणों में शरण ले कर हम अपने जीवन को शुद्ध और समृद्ध बना सकते हैं।









Leave a comment