Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

कांवड़ सजा के चालो सावन ऋतू है आई भजन लिरिक्स

कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई भजन में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का महत्व और महिमा को दर्शाया गया है। यह भजन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के दौरान कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों के दिलों में उमंग और श्रद्धा की भावना को जागृत करता है। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है, जब वे कांवड़ के साथ जल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। इस भजन में भक्त अपनी आस्था और भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा करने का संदेश देते हैं।

Kanvad Saja Ke Chalo Sawan Ritu Hai Aayi

कांवड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई,
भक्तो को शिव ने अपने…
आवाज है लगाई,
कावड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई।।


सावन की ऋतू है प्यारी,
भक्तो करो तयारी,
शिव गौरा से मिलन की…
मन में उमंग भारी,
मन में उमंग भारी…
तन हो गया है फागण,
मन में बसंत छाई…
कावड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई।।


जीवन है तेरा छोटा,
बातों में ना लगाना…
जब जब भी आए सावन,
कांवड़ शिव चरण चढ़ाना…
जिस भक्त के ये भाव,
जिस भक्त के ये भाव…
उसने शिव कृपा है पाई,
कावड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई।।


आदेश शिव का होता,
दर्शन को सभी है पाते…
शिव की कृपा जो होती,
कांवड़ तभी उठाते…
हमने भी शिव कृपा से,
हमने भी शिव कृपा से…
जीवन में कृपा ये पाई,
कावड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई।।


कांवड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई,
भक्तो को शिव ने अपने…
आवाज है लगाई,
कावड़ सजा के चालो,
सावन ऋतू है आई।।


कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई भजन भगवान शिव की अनंत महिमा को प्रकट करता है। जैसे भोले के चरणों में बसा हो सारा संसार और शिव शंकर डमरू धारी जैसे भजन भगवान शिव के दिव्य रूप और उनके भक्तों के प्रति अपार प्रेम को व्यक्त करते हैं, वैसे ही यह भजन भी शिवजी के प्रति समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है। सावन के इस पावन महीने में कांवड़ यात्रा करके हम भगवान शिव के आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं। इस भजन के माध्यम से हम अपने जीवन को शिव की उपस्थिति से सजाते हैं और उन्हें हमारी आस्थाओं का विश्वास दिलाते हैं।









Leave a comment