Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

संकट जब हम पर आए तो शिव शंभू तुम आ जाना लिरिक्स

संकट जब हम पर आए तो शिव शंभू तुम आ जाना यह भजन एक सशक्त आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब भी जीवन में किसी प्रकार की कठिनाइयाँ और संकट आए, हमें भगवान शिव के पास जाना चाहिए, क्योंकि शिव शंभू हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इस भजन के माध्यम से हम शिव जी की अनमोल कृपा का अनुभव करते हैं, जो हमारी सबसे कठिन घड़ी में भी हमें सहारा देते हैं और संकटों से उबारते हैं।

Sankat Jab Hum Par Aaye To Shiv Shambhu Tum Aa Jana

संकट जब हम पर आए तो,
शिव शंभू तुम आ जाना…
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।

पास नहीं है पैसा कोड़ी,
हम निर्धन है भोलेनाथ…
तुम जो यदि चाहो तो शिवजी,
बन सकती है ऐसे बात,
सपनों में ही आकर के तुम…
मुखड़ा कभी दिखला जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।


सारे जगत के ठुकराए है,
हम सब गम के मारे है…
दुख के बादल छाए हुए है,
चारों तरफ अंधियारे है…
रहमत की बदली आकर के,
हर आंगन में बरसाना…
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।


तेरे अलावा और हम भोले,
किससे जा फरियाद करें…
कष्ट और संकट की घड़ियों में,
तुझे ही हम तो याद करें,
दूर करो सब संकट सारे…
धीरज हमें बंधा जाना,
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।


द्वार खड़े है दास तुम्हारे,
हे शिव शंभू कैलाशी…
विनती इनकी सुन लो भगवन,
तेरी बड़ी कृपा होगी…
बस इतनी विनती है भगवन,
भक्तों को ना भुला देना…
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।


संकट जब हम पर आए तो,
शिव शंभू तुम आ जाना…
हम दुखियारो की ऐ भोले,
आकर लाज बचा जाना।।


संकट जब हम पर आए तो शिव शंभू तुम आ जाना भजन भगवान शिव की असीम शक्ति और उनके भक्तों के प्रति अडिग प्यार को दर्शाता है। शिव शंभू की कृपा से ही भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस भजन की तरह, जय शिव शंकर और शिव के चरणों में विश्वास रखो जैसे अन्य भजन भी हमें शिव जी की दिव्य शक्ति और उन पर विश्वास रखने की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव के भजन हमें जीवन के कठिन समय में सहारा देते हैं और हमें विश्वास दिलाते हैं कि शिव शंभू हमेशा हमारे साथ हैं।









Leave a comment