चलो महाकाल की नगरिया में भजन महाकाल बाबा की दिव्य नगरी उज्जैन की ओर चलने की भक्ति-यात्रा का आमंत्रण है। आपको इस भजन के माध्यम से उस आंतरिक बुलावे का अनुभव कराने आया हूँ जो स्वयं महाकाल अपने भक्तों को देते हैं जहाँ हर कदम पर शिव की कृपा और आशीर्वाद बरसता है।
Chalo Mahakal Ki Nagariya Me
चलो महाकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।
करो शिव की पूजा उमरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।
चलो महाँकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।।
अनमोल तन तूने मानुष का पाया,
फिर भी हरी नाम तूने ना गाया।
माया में भरमाया दुनियाँ में आकर,
बैठा ना इक पल भी सतसंग में आकर,
क्यूँ लगाये दाग इस चुनरिया में।
ॐ नाम बांध लो गठरिया में,
चलो महाँकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।।
आजा गुरू की शरण में प्यारे प्राणी,
अनमोल मोती है संतो की वाणी।
गुरूजी के वचनों को मन में बिठाकर,
ॐ नाम की माला हर पल जपाकर,।
तो बड़ा मजा आये उमरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में,।
चलो महाँकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।।
पी लो भोले नाम का जग में प्याला,
तन-मन को पावन करें यह माला।
बाबा के चरणों में मन को लगाकर,
पा लो इसे सत्य रटना लगाकर।
तो बड़ा मज़ा आए उमरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।
चलो महाँकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।।
चलो महाकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।
करो शिव की पूजा उमरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।
चलो महाँकाल की नगरिया में,
ॐ नाम बांध लो गठरिया में।।
चलो महाकाल की नगरिया में भजन हर उस भक्त के मन में श्रद्धा और आकर्षण भर देता है जो उज्जैन की पावन धरती पर अपने महाकाल के दर्शन की इच्छा रखते हैं। इस भजन को पढ़ने से जैसे आत्मा खुद शिवधाम की यात्रा पर चल पड़ती है। इसी भावना को और प्रबल करने के लिए आप सजा दो उज्जैनी दरबार मेरे महाकाल आए हैं, महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है, आ रही है पालकी भोलेनाथ शंभू महाकाल की, और चलता चल रे भक्ता महाकाल सवारी में जैसे भजनों को भी ज़रूर पढ़ें। हर हर महादेव!

मैं पंडित सत्य प्रकाश, सनातन धर्म का एक समर्पित साधक और श्री राम, लक्ष्मण जी, माता सीता और माँ सरस्वती की भक्ति में लीन एक सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य इन दिव्य शक्तियों की महिमा को जन-जन तक पहुँचाना और भक्तों को उनके आशीर्वाद से जोड़ना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से इन महान विभूतियों की कथाएँ, आरती, मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि को सरल भाषा में प्रस्तुत करता हूँ, ताकि हर भक्त अपने जीवन में इनकी कृपा का अनुभव कर सके।जय श्री राम View Profile