आ रही है पालकी भोलेनाथ शम्भू महाकाल की लिरिक्स

आ रही है पालकी भोलेनाथ शम्भू महाकाल की यह भजन महाकाल के दिव्य आगमन की उस भक्ति-पूर्ण अनुभूति को दर्शाता है, जब सम्पूर्ण वातावरण शिव भक्ति से गूंज उठता है। पालकी के आते ही जैसे भक्तों के हृदय में उमंग और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ता है। यह भजन हमें भोलेनाथ की शान, वैभव और उनके अद्वितीय तेज का स्मरण कराता है। आइए, इस अनुपम भजन के माध्यम से हम सब महाकाल की पालकी के स्वागत में मन, वचन और कर्म से समर्पित हों।

Aa Rahi Hai Palaki Bholenath Shambu Mahakal Ki

आ रही है पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की…
हार फूल धूप बत्ती,
हाथ में है थाल प्रसाद,
शम्भू महाकाल की…

आ रही हैं पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की।।

हाथी घोड़े आगे बाजे बैंड बाजे,
देखी झांकी कमाल की…
कोई भूत कोई भोले,
आते जाते हर एक बोले,
जय शम्भू महाकाल की…
साँस चढती आस बढ़ती,
दर्शनों की ललक,
शंभू महाकाल की…
आ जाये सुकून धडकनौ को,
जो दिखे सवारी की झलक,
शम्भू महाकाल की।।

दुख घटेंगैं सुख बढ़ेंगे,
अपने भक्तों के भरेंगे घाव,
महाकाल जी…
किरपा की तिरपाल रहती,
हैं ये पूरे साल सर पर,
महाकाल की…
जितनी नजर मिले,
उतनी मिले नजर,
महाकाल की,
करम है भरम है…
जीवन में भरे रंग है,
इक नजर मेरे महाकाल की।।

आ रही है पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की…
हार फूल धूप बत्ती,
हाथ में है थाल प्रसाद…
शम्भू महाकाल की,
आ रही हैं पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की।।

महाकाल शिव की पालकी जब चलती है, तो उनके भक्तों के हृदय प्रेम, भक्ति और उल्लास से भर जाते हैं। यह भजन उस दिव्यता और आनंद को अनुभव कराने वाला है जो शिव दरबार की उपस्थिति मात्र से उत्पन्न होता है। यदि आप भी शिव जी की भक्ति में लीन रहना चाहते हैं, तो चलती है सारी सृष्टि महाकाल के दर से, देवों के देव है ये महादेव कहलाते हैं, भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन और महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है जैसे अन्य भजनों को भी ज़रूर पढ़ें और भोलेनाथ की असीम कृपा के पात्र बनें।










Share

Leave a comment