हे दुःख भंजन मारुती नंदन यह भजन हनुमान जी की असीम शक्ति और उनके भक्तों के प्रति उनके अडिग प्यार को दर्शाता है। हनुमान जी, जो संकटों के निवारक और भक्तों के सच्चे सहायक हैं, उनके नाम का उच्चारण ही सब दुखों को समाप्त कर देता है। इस भजन के माध्यम से हम सभी अपने दिलों में हनुमान जी की भक्ति और उनके प्रति श्रद्धा को और गहरा करते हैं।
Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan Hanuman Ji
हे दुःख भंजन मारुती नंदन,
सुनलो मेरी पुकार।
पवनसुत विनती बारम्बार,
पवनसुत विनती बारम्बार।।
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता।
दुखियो के तुम भाग्य विधाता,
सियाराम के काज संवारे,
मेरा कर उद्धार,
पवनसुत विनती बारम्बार,।
हे दुख भंजन मारुती नंदन,
सुनलो मेरी पुकार,
पवनसुत विनती बारम्बार।।
अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी।
तुम पर रीझे अवध बिहारी,
भक्ति भाव से ध्याऊँ तोहे,
कर दुखो से पार।
पवनसुत विनती बारम्बार,
हे दुख भंजन मारुती नंदन।
सुनलो मेरी पुकार,
पवनसुत विनती बारम्बार।।
जपु निरन्तर नाम तुम्हारा।
अब नहीं छोड़ू तेरा द्वारा,
राम भक्त मोहे शरण में लीजे,
भाव सागर से तार।
पवनसुत विनती बारम्बार,
हे दुख भंजन मारुती नंदन,।
सुनलो मेरी पुकार,
पवनसुत विनती बारम्बार।।
हे दुःख भंजन मारुती नंदन,
सुनलो मेरी पुकार।
पवनसुत विनती बारम्बार,
पवनसुत विनती बारम्बार।।
हनुमान जी के आशीर्वाद से जीवन में हर कठिनाई का समाधान होता है। उनके नाम का जाप और भक्ति, हमें हर संकट से उबारने के लिए एक मजबूत सहारा बनती है। जैसे ही हम हनुमान जी की शरण में जाते हैं, उनके आशीर्वाद से हमारे जीवन में सुख-शांति का वास होता है। इस भजन के माध्यम से हम पुनः उनका आभार व्यक्त करते हैं, और उनके आगे हर संकट को छोटा महसूस करते हैं। जय श्री राम, जय हनुमान!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile