Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम भजन लिरिक्स

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम यह भजन भगवान राम की अनंत कृपा और शक्ति पर आधारित है। भजन का संदेश है कि जब तक हम राम की भक्ति और उनके मार्ग का अनुसरण करते हैं, हमारे सभी कार्य सफल होते हैं। इस भजन में भक्त राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए यह विश्वास जताते हैं कि राम की कृपा से कोई भी कार्य असंभव नहीं है।

Kam Hoga Vahi Jise chahoge Ram

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम…
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।

सागर में तेर रहे पत्थर यह सारे,
इनमे बसे है श्री रामजी हमारे…

वही डूब गये पत्थर नही जिनमे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।

लंका जलाए छोटा सा बानर,
असुरो को मार दिया पार किया सागर…
बड़ी महिमा है नाम की, तुम्हारे हे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।

भक्ति में डूबे कहे हनुमान जी
सिने से अपने लगाए है राम जी…
भक्त तुमसा नही कोई, बोले है राम,
भक्त तुमसा नही कोई वीर हनुमान…
भक्त तुमसा नही कोई बलि बलवान,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम…
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा।।

काम होगा वही जिसे चाहोगे राम भजन हमें यह सिखाता है कि यदि हम राम के मार्ग पर चलते हैं, तो किसी भी कार्य में कोई विघ्न नहीं आता। राम की कृपा से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं, और जो भी कार्य हम अपने दिल से चाहते हैं, वह निश्चित रूप से पूरा होता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि जब तक हम राम की भक्ति में पूरी श्रद्धा से लीन रहते हैं, उनके आशीर्वाद से हम किसी भी कार्य में सफलता पा सकते हैं। जैसे भगवान हनुमान के भजनों में राम के कार्यों की महिमा का विस्तार होता है, वैसे ही इस भजन में राम की शक्ति और आशीर्वाद की शक्ति पर जोर दिया गया है।

Leave a comment