संकट ने घेरा है आज तेरा राम पुकारे रे भजन लिरिक्स

संकट ने घेरा है आज तेरा राम पुकारे रे भजन भगवान श्री राम की असीम शक्ति और भक्तों के लिए उनकी करुणा को दर्शाता है। जब जीवन में कठिनाइयाँ और संकट आते हैं, तो केवल राम के नाम का स्मरण ही हमें शांति और समाधान दे सकता है। इस भजन में भगवान राम से आशीर्वाद की प्रार्थना की जाती है, ताकि वे अपने भक्तों के संकटों का निवारण करें और उन्हें अपनी कृपा से शरण प्रदान करें।

Sankat Ne Ghera Hai Aaj Tera Ram Pukare Re

संकट ने घेरा है,
आज तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान,
भाई की मूरछा को तोड़के
प्राण बचा ले रे,
आजा मेरे हनुमान।।

पापी ने धोखे से,
शक्ति को दे मारा
मूर्छित पड़ा देखो,
कैसे लखन प्यारा
अब आँख में आंसू लिए,
तेरा राम पुकारे रे,
आजा मेरे हनुमान
भाई की मूरछा को तोड़के,
प्राण बचा ले रे
आजा मेरे हनुमान।।

माता को जाकर के,
मैं क्या बताऊंगा
दुनिया को अब कैसे,
दुखड़ा सुनाऊंगा
मेरी लाज तू आकर बचा,
तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान,
भाई की मूरछा को तोड़के,
प्राण बचा ले रे,
आजा मेरे हनुमान।।

सूरज के उगने से,
पहले चले आना
वरना मुझे भी तू,
जिन्दा नहीं पाना
भाई का गम कैसे सहु,
तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान,
भाई की मूरछा को तोड़के
प्राण बचा ले रे,
आजा मेरे हनुमान।।

तेरे राम को जब भी,
दुखड़ों ने घेरा है
आकर के तूने ही,
गम से उबारा है
अब ‘हर्ष’ क्यूँ देरी करे,
तेरा राम पुकारे रे
तेरा राम पुकारे रे,
आजा मेरे हनुमान
भाई की मूरछा को तोड़के,
प्राण बचा ले रे,
आजा मेरे हनुमान।।

संकट ने घेरा है,
आज तेरा राम पुकारे रे
आजा मेरे हनुमान,
भाई की मूरछा को तोड़के
प्राण बचा ले रे,
आजा मेरे हनुमान।

संकट ने घेरा है आज तेरा राम पुकारे रे भजन भगवान राम के प्रति समर्पण और विश्वास का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि जब भी जीवन में कठिनाइयाँ आएं, हमें राम के नाम का सहारा लेना चाहिए। भगवान श्री राम अपने भक्तों की पुकार सुनते हैं और उन्हें उनके संकटों से उबारते हैं। जैसे हनुमान जी ने राम के आशीर्वाद से कई संकटों का समाधान किया, वैसे ही राम के नाम का स्मरण करने से हम भी अपने जीवन के हर संकट से बाहर निकल सकते हैं। इस भजन में भगवान राम के प्रति हमारी श्रद्धा और भक्ति को व्यक्त किया जाता है, जो हमें शक्ति और साहस प्रदान करती है।

Leave a comment