ओ मेरे बाबा बजरंगी तेरी जय जयकार मनाएंगे यह भजन भगवान हनुमान के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। भक्तों द्वारा गाए जाने वाले इस भजन में भगवान हनुमान की महिमा का गान किया जाता है और उनकी शक्ति, साहस और संजीवनी शक्ति का जश्न मनाया जाता है। यह भजन हर हनुमान भक्त के दिल में एक अलग ही उत्साह और विश्वास भर देता है, यह भावना जताते हुए कि हनुमान जी हमेशा अपने भक्तों के साथ हैं।
Vo Mere Baba Bajrangi Teri Jay Jaykar Manayenge
ओ मेरे बाबा बजरंगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।
जय जयकार मनाएंगे,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।
ओ मेरे बाबा बजरंगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
करम खोल दे उन भक्तो के,
जो द्रष्टि से वंचित है।
द्रष्टि अगर मिल जाएगी तो,
तेरा दर्शन पाएंगे।
ओ मेरे बाबा बजरँगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
करम खोल दे उन भक्तो के,
जो चलने से वंचित है।
चलने की शक्ति मिल जाएगी तो,
दर पे चलके आएँगे।
ओ मेरे बाबा बजरँगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
करम खोल दे उन भक्तो के,
जो माया से वंचित है।
माया अगर मिल जाएगी तो,
तो तेरा भवन बनाएंगे।
ओ मेरे बाबा बजरँगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
करम खोल दे उन भक्तो के,
जो वाणी से वंचित है।
वाणी अगर मिल जाएगी तो,
राम नाम धुन गाएंगे।
ओ मेरे बाबा बजरँगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
करम खोल दे उन भक्तो के,
जो भक्ति से वंचित है।
भक्ति अगर मिल जाएगी तो,
तेरा ही गुण गाएंगे।
ओ मेरे बाबा बजरँगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
ओ मेरे बाबा बजरंगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।
जय जयकार मनाएंगे,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।
ओ मेरे बाबा बजरंगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे।।
ओ मेरे बाबा बजरंगी तेरी जय जयकार मनाएंगे भजन में भगवान हनुमान की महिमा और उनकी दिव्यता का भव्य वर्णन किया गया है। हनुमान जी के भजनों में न केवल शक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे जीवन को दिशा देने का कार्य भी करता है। उनके और भी भजनों के माध्यम से हम उनके साथ जुड़े रहते हैं और जीवन के हर पहलू में उनके आशीर्वाद को महसूस करते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद हमें शक्ति और धैर्य प्रदान करता है, जिससे हम अपने जीवन के कठिन रास्तों को आसान बना सकते हैं।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile