संकट मोचन तेरे नाम से ही हर संकट टल जाता है यह भजन श्री हनुमान जी की महिमा और उनके नाम के प्रभाव को व्यक्त करता है। हनुमान जी को संकट मोचन के रूप में पूजा जाता है, जो अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं। इस भजन में यह संदेश दिया जाता है कि हनुमान जी के नाम का जाप करते ही हर तरह का संकट समाप्त हो जाता है। यह भजन उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, और यह हमें यह समझाता है कि हनुमान जी की महिमा अपरंपार है।
Sankat Mochan Tere Naam Se Hi Har Sankat Tal jata hai
संकट मोचन तेरे नाम से ही,
हर संकट टल जाता है,
हो जाए जिसपे एक नजर।
जीवन ही संभल जाता है,
संकर मोचन तेरे नाम से ही।।
सुनके नाम शनि भग जाए,
भुत पिशाच निकट नहीं आए।
व्याधा पास भटक नहीं पाए,
हे महावीर बजरंगी,
थर थर दुष्ट नाम सुन कापे।
पल भर ना टिक सके वहां पे,
तेरी चर्चा होए जहाँ पे,
हे राम भक्त सत्संगी।
हर दैत्य असुर सुन नाम तेरा,
तेरे चरणों में गिर जाता है।
तेरे चरणों में गिर जाता है,
संकर मोचन तेरे नाम से ही।।
बाबा लाल लंगोटे वाले,
है तेरे हर खेल निराले।
खोलो तुम किस्मत के ताले,
जो भी द्वार तुम्हारे आए,
सबके बिगड़े काज सँवारे।
पल में हर विपदा को टाले,
पल में क्या से क्या कर डाले,
कोई पार ना तेरा पाए।
तेरी लीला तो प्रभु तेरे सिवा,
कोई ना समझ पाता है।
कोई ना समझ पाता है,
संकर मोचन तेरे नाम से ही।।
तुमको ध्याये पंडित ज्ञानी,
योगी सन्यासी और ध्यानी।
लीला चारो वेद बखानी,
तुलसी रामायण को गाए,
तुम हो राम नाम के रसिया।
प्रभु राम चंद्र मन बसिया,
सेवक मात जानकी के जसिया,
तुम्हे राम कथा मन भाए।
हे दुखभंजन तेरे द्वारे पे,
सारा जग झोली फैलता है।
सारा जग झोली फैलता है,
संकर मोचन तेरे नाम से ही।।
सबका मंगल तुम ही करते,
सबके दुखड़े तुम ही हरते।
खुशियो से झोली तुम भरते,
हे पवन पुत्र बलधारी,
सबकी पार लगाते नैया।
बन करके तुम नाथ खिवैया,
हे अंजनी मैया के छैया,
हे शंकर के अवतारी।
हे मारुती नंदन जग सारा,
तेरे ही भजन गाता है।
तेरे ही भजन गाता है,
संकर मोचन तेरे नाम से ही।।
संकट मोचन तेरे नाम से ही,
हर संकट टल जाता है।
हो जाए जिसपे एक नजर,
जीवन ही संभल जाता है,
संकर मोचन तेरे नाम से ही।।
संकट मोचन तेरे नाम से ही हर संकट टल जाता है भजन, हनुमान जी के नाम की शक्ति को स्वीकार करता है। हनुमान जी के भक्तों के लिए उनका नाम ही सबसे बड़ा शरण स्थान है। जैसे राम के दास रस्ता दिखा दो और हनुमान जी हनुमान जी दया भक्तो पे करदो भजन भी उनकी भक्ति की महानता को और भी उजागर करते हैं। इस भजन के माध्यम से हम हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को और गहरा कर सकते हैं, ताकि जीवन में आने वाली हर कठिनाई से उबरा जा सके।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile