Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

श्री राम जहाँ होंगे हनुमान वहां होंगे भजन लिरिक्स

हनुमान जी की भक्ति की सबसे बड़ी पहचान यही है कि जहाँ भी श्रीराम का नाम लिया जाता है, वहाँ महावीर स्वयं विराजमान होते हैं। श्री राम जहाँ होंगे हनुमान वहां होंगे भजन इसी अनन्य भक्ति और अटूट निष्ठा को समर्पित है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि हनुमान जी केवल एक भक्त ही नहीं, बल्कि श्रीराम के अनन्य सेवक, सखा और शक्ति के प्रतीक हैं।

Shri Ram Jaha Honge Hanuman Vaha Honge

श्री राम जहाँ होंगे,
हनुमान वहां होंगे
दोनों जहाँ होंगे,
वहां कल्याण करेंगे
हर काम बनेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।।

श्री राम का जो भी,
ध्यान लगाएगा
बालाजी के दर्शन,
वो ही पाएगा
प्रभु राम की भक्ति से,
तुम्हे हनुमान मिलेंगे
कल्याण करेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।।

श्री राम जहां होंगे,
हनुमान वहां होंगे
दोनों जहाँ होंगे,
वहां कल्याण करेंगे
हर काम बनेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।

भैरव बाबा प्रेत राज,
की शक्ति से,
संकट कट जाते
बाला की भक्ति से,
मुश्किल सभी की
बालाजी आसान करेंगे,
कल्याण करेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।।

श्री राम जहां होंगे,
हनुमान वहां होंगे
दोनों जहाँ होंगे,
वहां कल्याण करेंगे
हर काम बनेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।

डरते नहीं जो संकट से,
गर तिरो से,
बंध जाते यहाँ
आकर वो जंजीरो से,
मिट जायेंगे जो दुष्ट,
यहाँ अभिमान करेंगे
बेमौत मरेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।।

श्री राम जहां होंगे,
हनुमान वहां होंगे
दोनों जहाँ होंगे,
वहां कल्याण करेंगे
हर काम बनेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।

बड़े ही सच्चे,
मेहंदीपुर के बालाजी
बड़े दयालु अंजनी माँ,
के लाला जी,
बैरागी पुरे सब के
ये अरमान करेंगे,
कल्याण करेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।।

श्री राम जहां होंगे,
हनुमान वहां होंगे
दोनों जहाँ होंगे,
वहां कल्याण करेंगे
हर काम बनेंगे,
श्री राम जहाँ होंगे।

हनुमान जी की उपस्थिति मात्र से हर जगह राममय हो जाती है, और उनकी कृपा से हर संकट टल जाता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो चप्पा चप्पा लंका जले हनुमान जी भजन भी जरूर सुनें, जिसमें उनके वीरता और पराक्रम का अद्भुत वर्णन किया गया है।

Leave a comment