रामभक्ति की राह में चलने वाले हर भक्त के हृदय में हनुमान जी के प्रति अपार श्रद्धा होती है। राम दीवाने बजरंगी की महिमा गाएगा भजन भी इसी भक्ति भाव को समर्पित है। यह भजन हमें बजरंगबली की महिमा और उनकी अपार कृपा का एहसास कराता है, जिससे हर भक्त के मन में भक्ति की अलौकिक ज्योत जल उठती है।
Ram Deewane Bajrangi Ki Mahima Gayega
राम दीवाने बजरंगी,
की महिमा गाएगा…
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा…
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
सेवक है ये राम का,
राम भजन करने वाला…
तेरी सारी चिंता को ये,
दूर करे अंजनी लाला,
तेरे कष्ट मिटाए, बजरंगी…
भव पार लगाए, बजरंगी,
जब जब याद करेगा अपने,
पास ही पाएगा…
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा,
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
इनके हाथों सौंप दे,
अपनी जीवन नाव को…
इनके चरणों में कर अर्पण,
अपने मन के भाव को…
तुझे गले लगाए, बजरंगी,
दुःख दर्द मिटाए, बजरंगी,
इनकी दया से सियाराम के…
दर्शन पाएगा,
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा…
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
जो भी चाहे मांग ले,
‘नरसिंह’ तू हनुमान से…
अतुलित बल के धाम है,
भरे पड़े है ज्ञान से…
तुझे ज्ञान सिखाए, बजरंगी,
तुझे प्रीत सिखाए, बजरंगी,
प्रेम की डोरी से बंधकर वो…
दौड़ा आएगा,
हनुमान की किरपा से…
तू मौज उड़ाएगा,
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
राम दीवाने बजरंगी,
की महिमा गाएगा…
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा…
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
राम दीवाने बजरंगी,
की महिमा गाएगा…
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा…
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
सेवक है ये राम का,
राम भजन करने वाला…
तेरी सारी चिंता को ये,
दूर करे अंजनी लाला,
तेरे कष्ट मिटाए, बजरंगी,…
भव पार लगाए, बजरंगी,
जब जब याद करेगा अपने,
पास ही पाएगा,
हनुमान की किरपा से…
तू मौज उड़ाएगा,
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
इनके हाथों सौंप दे,
अपनी जीवन नाव को…
इनके चरणों में कर अर्पण,
अपने मन के भाव को,
तुझे गले लगाए, बजरंगी…
दुःख दर्द मिटाए, बजरंगी,
इनकी दया से सियाराम के,
दर्शन पाएगा…
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा,
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
जो भी चाहे मांग ले,
‘नरसिंह’ तू हनुमान से…
अतुलित बल के धाम है,
भरे पड़े है ज्ञान से,
तुझे ज्ञान सिखाए, बजरंगी,
तुझे प्रीत सिखाए, बजरंगी…
प्रेम की डोरी से बंधकर वो,
दौड़ा आएगा,
हनुमान की किरपा से,…
तू मौज उड़ाएगा,
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
राम दीवाने बजरंगी,
की महिमा गाएगा…
हनुमान की किरपा से,
तू मौज उड़ाएगा…
मनाले महावीर को प्यारे,
जगाले तक़दीर को प्यारे।।
हनुमान जी की महिमा का बखान करने से जीवन में सकारात्मकता और शक्ति का संचार होता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो श्री राम जहाँ होंगे हनुमान वहां होंगे भी जरूर सुनें, जिसमें प्रभु श्रीराम और बजरंगबली के अद्भुत प्रेम और अटूट साथ का वर्णन किया गया है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile