कैसा करिश्मा तूने ये हनुमान कर दिया भजन लिरिक्स

हनुमान जी की महिमा अपरंपार है, उनके चमत्कारों की कोई सीमा नहीं। कैसा करिश्मा तूने ये हनुमान कर दिया भजन हमें उनके अद्भुत पराक्रम और भक्तों पर उनकी अपार कृपा की याद दिलाता है। जब-जब भक्तों ने संकट में उन्हें पुकारा, तब-तब उन्होंने अपनी शक्ति और भक्ति से चमत्कार कर दिखाए। यह भजन हमें उनकी अलौकिक शक्तियों और भक्तवत्सल स्वभाव की महिमा का अनुभव कराता है।

Kaisa Karishma Tune Ye Hanuman Kar Diya

श्लोक –
लाल देह लाली लसे,
अरू धरि लाल लँगूर
बज्र देह दानव दलन,
जय जय जय कपि सूर।

कैसा करिश्मा तूने ये,
हनुमान कर दिया,
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

सागर को लांघना तेरा,
लंका को जलाना
संजीवनी लाना तेरा,
लक्ष्मण को बचाना,
रावण का चूर चूर
रावण का चूर चूर,
अभिमान कर दिया
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

कैसा करिश्मा तुने ये,
हनुमान कर दिया
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

रघुवर पे तेरी भक्ति ने,
ऐसा असर किया
खुद तो हुए अमर ना,
तुझको अमर किया,
तेरे हवाले सारा ये
तेरे हवाले सारा ये,
संसार कर दिया
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

कैसा करिश्मा तुने ये,
हनुमान कर दिया
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

‘सोनू’ जो सच्चे दिल से,
करता भक्ति राम की
माँगे बिना वो पाता है
दौलत जहाँन की,
हनुमान ने इस बात को,
हनुमान ने इस बात को
प्रमाण कर दिया,
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

कैसा करिश्मा तुने ये,
हनुमान कर दिया
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

कैसा करिश्मा तूने ये,
हनुमान कर दिया
राम ने कलयुग,
तुम्हारे नाम कर दिया।।

हनुमान जी के चमत्कारों की कथा अनंत है, और उनकी कृपा से हर असंभव कार्य संभव हो जाता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो मन हो जा दिवाना रे बालाजी के चरणों में भजन भी जरूर सुनें, जो आपको प्रभु के चरणों में भक्ति और समर्पण की ओर ले जाएगा।

Leave a comment