Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ तुम भजन लिरिक्स

राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ तुम भजन उन भक्तों के लिए एक प्रेरणा है, जो सच्चे मन से भगवान श्रीराम का नाम जपते हैं। यह भजन हमें यह संदेश देता है कि केवल नाम जपना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि हमें अपने कर्मों से भी राम भक्ति को प्रमाणित करना होगा। जब हम सच्चे मन से प्रभु का स्मरण करते हैं, तो वे हमें हर संकट से उबारते हैं और अपने आशीर्वाद की वर्षा करते हैं।

Ram Nam Ko Ratane Wale Jara Samane Aao Tum

राम नाम को रटने वाले,
जरा सामने आओ तुम
कौन हो तुम क्या नाम तुम्हारा,
इतना तो बतलाओं तुम
प्रभु राम का दास हूँ माता,
चरणों में परणाम मेरा
पवन पुत्र अंजनी का लाला,
हनुमान है नाम मेरा,
राम नाम को रटने वाले।।

कैसे है मेरे प्राण नाथ जी,
लेने मुझे कब आएँगे
धीरज रखो हे माता प्रभु,
जल्दी तुम्हे ले जाएंगे
प्यासी प्यासी इन अँखियों को,
कब आ दरश दिखाएंगे
मार के अभिमानी रावण को,
माता तुम्हे छुड़ाएंगे।

राम नाम को रटने वालें
जरा सामने आओ तुम,
राम नाम को रटने वाले।।

आज्ञा नहीं है मुझे प्रभु की,
माता तुम्हे जो ले जाऊं
व्याकुल मनवा धीर धरे ना,
कैसे इसको समझाऊं
मुझमे शक्ति इतनी माता,
मैं बजरंगी कहलाऊँ
मेरे प्रभु के प्यारे हनुमत,
तुम पर मैं वारि जाऊँ।

राम नाम को रटने वालें
जरा सामने आओ तुम,
राम नाम को रटने वाले।।

राम नाम को रटने वाले,
जरा सामने आओ तुम
कौन हो तुम क्या नाम तुम्हारा,
इतना तो बतलाओं तुम
प्रभु राम का दास हूँ माता,
चरणों में परणाम मेरा
पवन पुत्र अंजनी का लाला,
हनुमान है नाम मेरा,
राम नाम को रटने वाले।।

श्रीराम का नाम संपूर्ण ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति है, जो हर भक्त के जीवन में सुख और शांति लेकर आता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि सच्ची भक्ति वही है, जो हृदय से की जाए। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो राम के बिना हनुमान अधूरे भजन भी जरूर पढ़ें, जो भगवान राम और हनुमान जी के अटूट संबंध को दर्शाता है।

Leave a comment