इस भजन दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं में उस सर्वोच्च शक्ति की महिमा गाई गई है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन करती है। जब हम अपने जीवन में संघर्षों से जूझते हैं, तब यह भजन हमें याद दिलाता है कि भगवान हमेशा हमारे साथ होते हैं और हमें सही मार्ग दिखाते हैं। यह भजन न केवल श्रद्धा को प्रकट करता है, बल्कि आस्था और विश्वास को भी मजबूत करता है।
Duniya Ke Malik ko Bhagwan Kahate Hai
दुनिया के मालिक को,
भगवान कहते है…
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है…
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है।।
जब रिश्तेदार तुमसे,
मुखड़ा छुपाए…
हनुमान तेरा साथ निभाए,
हनुमान तेरा साथ निभाए…
जब दुनिया वाले,
दे ना सहारा,
हनुमान पकड़े दामन तुम्हारा…
हनुमान पकड़े दामन तुम्हारा,
पढ़ लो सारे वेद और,..
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है।।
जो काम इसके,
वश में नहीं है,
एक काम हमको ऐसा बता दो…
एक काम हमको ऐसा बता दो,
हनुमान खुश,
हो जायेंगे तुमसे…
बस इनको थोड़ा सिंदूर लगा दो,
बस इनको थोड़ा सिंदूर लगा दो…
दुनिया के सारे,
इंसान कहते हैं…
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है।।
दिल से जो इनकी,
भक्ति करेगा…
हनुमान उसका साथी बनेगा,
हनुमान उसका साथी बनेगा,
‘बनवारी’ जो भी…
शरण में रहेगा,
ये उसका बेड़ा पार करेगा,
ये उसका बेड़ा पार करेगा…
इनके बारे में,
श्रीराम कहते है…
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है।।
दुनिया के मालिक को,
भगवान कहते है…
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है…
संकट के साथी को,
हनुमान कहते है।।
दुनिया के मालिक को भगवान कहते हैं भजन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति और श्रद्धा से हर मुश्किल आसान हो जाती है। जब भी हम भगवान का स्मरण करते हैं, वे हमारी हर प्रार्थना सुनते हैं और जीवन में उजाला लाते हैं। अगर यह भजन सुनकर आपका मन भक्तिभाव से भर गया है, तो बजरंगी तुम बलकारी संकट मोचन अवतारी भजन भी जरूर पढ़ें, जो हनुमान जी की शक्ति और कृपा का बखान करता है। जय श्रीराम! जय हनुमान!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile