आरती जगमग जगमग चमके बालाजी महाराज की

हनुमान जी के बालाजी स्वरूप की आराधना करने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और भक्तों को अपार शांति की अनुभूति होती है। आरती जगमग जगमग चमके बालाजी महाराज की भजन बालाजी हनुमान जी की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन सुनते ही मन भक्ति और श्रद्धा से भर जाता है और ऐसा लगता है मानो स्वयं बालाजी महाराज का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हो। उनकी आरती करने से हर संकट टल जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है।’

Aarti Jagmag Jagmag Chamake Balaji Maharaj Ki

आरती जगमग जगमग चमके,
बालाजी महाराज की
बालाजी महाराज की,
सालासर दरबार की
आरती जगमग जगमग चमकें,
बालाजी महाराज की।।

चैत सुदी पूनम को जन्मे,
अंजनी आज खुशी है मन में
शोभा बनी है देखो,
अंजनी के लाल की
आरती जगमग जगमग चमकें,
बालाजी महाराज की।।

मस्तक मुकुट हीरो का सोहे,
कानों में कुंडल अति मन मोहे
झांकी सजी है देखो,
पवन कुमार की
आरती जगमग जगमग चमकें,
बालाजी महाराज की।।

भक्तों के दुख हरने ताहि,
अंजनी लाड लडायो मन माही
महिमा बनी है देखो,
बाला जी सरकार की
आरती जगमग जगमग चमकें,
बालाजी महाराज की।।

जो कोई बालाजी की,
आरती गावे
उसका बेड़ा बाबो पार लगावे,
आरती उतारो सब मिल
सालासर दरबार की,
आरती जगमग जगमग चमकें,
बालाजी महाराज की।।

आरती जगमग जगमग चमके,
बालाजी महाराज की
बालाजी महाराज की,
सालासर दरबार की
आरती जगमग जगमग चमकें,
बालाजी महाराज की।।

बालाजी महाराज के दरबार में जो भी श्रद्धा और विश्वास के साथ आता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आरती जगमग जगमग चमके बालाजी महाराज की भजन हमें यह एहसास कराता है कि उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए केवल सच्ची भक्ति की आवश्यकता है। यदि यह भजन सुनकर आपका मन भक्तिरस से सराबोर हो गया है, तो आया दिन है मंगलवार, ये है महावीर का वार भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें हनुमान जी की महिमा और उनके मंगलकारी स्वरूप का सुंदर वर्णन किया गया है। जय श्री बालाजी! जय हनुमान!

Leave a comment