मेरे रोम रोम में बसा हुआ हनुमान जी नाम तुम्हारा लिरिक्स

जब कोई भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की भक्ति करता है, तो उसका तन-मन और आत्मा केवल उन्हीं का स्मरण करने लगती है। मेरे रोम रोम में बसा हुआ हनुमान जी नाम तुम्हारा भजन इसी अनन्य भक्ति का प्रतीक है। यह भजन दर्शाता है कि हनुमान जी का नाम केवल वाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके भक्तों की हर सांस में गूंजता है। यह भजन सुनकर हर भक्त अपने आराध्य से और गहराई से जुड़ता हुआ महसूस करता है।

Mere Rom Rom Me Basa Hua Hanuman Ji Naam Tumhara

श्लोक –
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु,
गुरु देवो महेश्वरा
गुरु साक्षात् परम ब्रह्मा,
तस्मै श्री गुरवे नमः।

मेरे रोम रोम में बसा हुआ,
हनुमान जी नाम तुम्हारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाबा तू ही एक सहारा
मेरे जीवन की डूबी नैया का,
तू ही एक किनारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाला तू ही एक सहारा।।

तेरे नाम को सुमिरूँ बाला हरपल,
तुझको ही मैं ध्याऊँ
(हनुमान, हनुमान, हनुमान,)
इस अंतर मन में बाबा तेरे
नाम की ज्योति जगाऊँ,
नाम की ज्योति जगाऊँ
मेरे अंधियारे जीवन का बाबा,
तू ही तो उजियारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाला तू ही एक सहारा।।

मैं चाहूँ ना धन और दौलत,
ना चाहूँ चांदी सोना
(हनुमान, हनुमान, हनुमान,)
मुझे मिल जाए तेरे चरणों में
रहने को एक कोना,
बाबा रहने को एक कोना
झूठी दुनिया में भटक रहा हूँ,
बाबा मारा मारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाला तू ही एक सहारा।।

तेरी शक्ति का हे बजरंगी,
कोई भी पार ना पाया
(हनुमान, हनुमान, हनुमान,)
क्या होती है भक्ति तूने
दुनिया को है समझाया,
दुनिया को है समझाया
तेरी भक्ति के सागर ने,
सबको भव से पार उतारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाला तू ही एक सहारा।।

एक बात है दिल में बजरंगी,
तुझसे ये कहना चाहूँ
(हनुमान, हनुमान, हनुमान,)
तेरा नाम हो एक जुबां पे जब मैं
इस दुनिया से जाऊं,
जब इस दुनिया से जाऊं
तेरे नाम सहारे खुल जाए,
मेरी मुक्ति का द्वारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाला तू ही एक सहारा।।

मेरे रोम रोम में बसा हुआ,
हनुमान जी नाम तुम्हारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाबा तू ही एक सहारा
मेरे जीवन की डूबी नैया का,
तू ही एक किनारा
मेरा तू ही एक सहारा,
बाला तू ही एक सहारा।।

हनुमान जी की भक्ति में वह शक्ति है, जो जीवन के हर संकट को दूर कर देती है और मन को असीम शांति प्रदान करती है। मेरे रोम रोम में बसा हुआ हनुमान जी नाम तुम्हारा भजन हमें यही अनुभूति कराता है कि सच्चे मन से की गई भक्ति, भगवान को हमारे हृदय में बसा देती है। यदि यह भजन आपको प्रभु भक्ति की मधुर अनुभूति करवा रहा है, तो वाह वाह क्या बात है बालाजी भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें बालाजी महाराज की महिमा और चमत्कारों का सुंदर वर्णन किया गया है।

Leave a comment