अंजनी के लाल लला करियो सबका भला भजन लिरिक्स

हनुमान जी, जिन्हें अंजनी पुत्र के रूप में भी जाना जाता है, करुणा और परोपकार के प्रतीक हैं। अंजनी के लाल लला, करियो सबका भला भजन में भक्तों की वह भावना प्रकट होती है, जहाँ वे अपने संकटमोचन से कृपा की याचना करते हैं। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि जब हम सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करते हैं, तो वे हमारे सभी कष्ट हर लेते हैं और हमारे जीवन को शुभता से भर देते हैं। आइए, इस मधुर भजन के माध्यम से पवनपुत्र की महिमा का गुणगान करें।

Anjani Ke Lal Lala Kariye Sabaka Bhala

अंजनी के लाल लला,
करियो सबका भला
हो अंजनी के लाल लला,
करियो सबका भला।।

बाल समय में खेलत खेलत,
सूरज जा निगला
बाल समय में खेलत खेलत,
सूरज जा निगला
अंजनी के लाल ललां,
करियो सबका भला।।

मात सिया को ले गया रावण,
लंका की ओर चला
मात सिया को ले गया रावण,
लंका की ओर चला
अंजनी के लाल ललां,
करियो सबका भला।।

लंका जलाने सिया सुधि लाने,
सागर की ओर चला
लंका जलाने सिया सुधि लाने,
सागर की ओर चला
अंजनी के लाल ललां,
करियो सबका भला।।

बूटी लाने लखन जिलाने,
पर्वत की ओर चला
बूटी लाने लखन जिलाने,
पर्वत की ओर चला
अंजनी के लाल ललां,
करियो सबका भला।।

हम सब आए शरण तिहारे,
काटो सबकी बला
हम सब आए शरण तिहारे,
काटो सबकी बला
अंजनी के लाल ललां,
करियो सबका भला।।

अंजनी के लाल लला,
करियो सबका भला
हो अंजनी के लाल लला,
करियो सबका भला।।

हनुमान जी सच्चे भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उन्हें संकटों से उबारते हैं। अंजनी के लाल लला, करियो सबका भला भजन हमें यह सिखाता है कि यदि हमारा मन पवित्र और भक्ति से ओत-प्रोत हो, तो हनुमान जी सदैव हमारे साथ होते हैं। यदि यह भजन आपको प्रभु भक्ति में डुबो चुका है, तो एक बाबा श्याम है, दूजे हनुमान है भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें हनुमान जी और श्याम बाबा की अपार कृपा और भक्ति का वर्णन किया गया है।

Leave a comment