हनुमान जी करुणा, शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। जब भी भक्त सच्चे मन से पुकार लगाते हैं, तो वे तुरंत उनकी सहायता के लिए आते हैं। भक्तो की सुन लो पुकार हनुमान जी भजन इसी आस्था और विश्वास को प्रकट करता है। यह भजन हमें यह अनुभव कराता है कि संकट के समय केवल बजरंगबली ही हमारी रक्षा कर सकते हैं। आइए, इस भजन के माध्यम से हनुमान जी की कृपा और भक्ति को महसूस करें।
Bhakto Ki Sun Lo Pukar Hanuman Ji
भक्तो की सुन लो पुकार हनुमान जी,
भक्तो की सुन लों पुकार हनुमान जी।
संकट से घिरा संसार,
सभी के दुःख दूर करो जी।
संकट से घिरा परिवार,
सभी के दुःख दूर करो जी।।
तुम्ही मंगल कारी हो,
तुम्ही मंगल कारी हो।
महावीर बलकारी हो,
सबके संकट हरते हो।
तुम्ही तो संकटहारी हो,
मंगलवार सुहाना है।
मंगलवार सुहाना है,
भक्तो ने भी माना है।
शनिवार को भी तेरे,
दर्शन करने आना है।
दर्शन करने आना है,
दर्शन को आया संसार हनुमान जी।
दर्शन को आया संसार हनुमान जी,
संकट से घिरा संसार।
सभी के दुःख दूर करो जी,
संकट से घिरा परिवार,
सभी के दुःख दूर करो जी।।
राम का मंदिर बना जहाँ,
राम का मंदिर बना जहाँ।
हनुमान जी मिले वहाँ,
सालासर मेहंदीपुर में।
दर्शन पाए सारा जहा,
पावन धाम तुम्हारा है।
पावन धाम तुम्हारा है,
पावन नाम तुम्हारा है।
भाव सागर में डूबता,
बेड़ा तुमने तारा है।
‘बैरागी’ को कर दो पार हनुमान जी,
संकट से घिरा संसार।
सभी के दुःख दूर करो जी,
संकट से घिरा परिवार,
सभी के दुःख दूर करो जी।।
भक्तो की सुन लो पुकार हनुमान जी,
भक्तो की सुन लों पुकार हनुमान जी।
संकट से घिरा संसार,
सभी के दुःख दूर करो जी।
संकट से घिरा परिवार,
सभी के दुःख दूर करो जी।।
हनुमान जी सदा अपने भक्तों की पुकार सुनते हैं और उन्हें कष्टों से मुक्त करते हैं। भक्तो की सुन लो पुकार हनुमान जी भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि जब भी हम संकट में होंगे, पवनपुत्र हमारी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। यदि यह भजन आपको भक्ति के रस में डुबो गया, तो “लाल लंगोटो बाला, हाथ में घोटो बालाजी” भजन भी अवश्य पढ़ें, जिसमें बालाजी महाराज की महिमा और उनकी अटूट कृपा का सुंदर वर्णन किया गया है।