Recently, I got scammed by this scam casino. At first, everything looked legitimate but once I deposited a larger amount and tried to withdraw my winnings i got scammed.

राम नाम को ओढ़ दुसालो राम प्रभु ने ध्यावे जी भजन लिरिक्स

राम नाम को ओढ़ दुसालो राम प्रभु ने ध्यावे जी भजन में राम नाम के महत्व को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। यह भजन भक्तों को राम के नाम का जाप करने और उसे अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा देता है। राम का नाम ही हर संकट का समाधान है और उनके नाम के जाप से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। भजन में यह बताया गया है कि जब हम राम के नाम को अपने ह्रदय में बसाते हैं, तो प्रभु के आशीर्वाद से हमारी हर मुश्किल हल हो जाती है।

Ram Naam Ko Odh Dusako Ram Prabhu Ko Dhyave Ji

राम नाम को ओढ़ दुसालो,
राम प्रभु ने ध्यावे जी,
पग में घुंघरू बाँध बालाजी
छम छम नाच दिखावे जी,
छम छम नाच दिखावे जी
राम नाम को ओढ़ दुसालो।।

राम प्रभु की महिमा गावे,
राम हृदय में बसावे है
सारी दुनिया दर्शन कर ले,
सिनो फाड़ दिखावे है
राम नाम बिन मोती माला,
राम नाम बिन मोती माला
तोड़ तोड़ बिखरावे जी,
पग में घुंघरू बाँध बालाजी
छम छम नाच दिखावे जी,
छम छम नाच दिखावे जी,
राम नाम को ओढ़ दुसालो।।

सिया राम का कारज सार्या,
सगला कष्ट मिटाया जी
अहिरावण को काल बण्यो और,
राम लखन ने बचाया जी
काँधे ऊपर राम लखन ने,
काँधे ऊपर राम लखन ने
बाबो लाय बिठायो जी,
पग में घुंघरू बाँध बालाजी
छम छम नाच दिखावे जी,
छम छम नाच दिखावे जी,
राम नाम को ओढ़ दुसालो।।

कपटी रावण सीता हर ली,
माता की सुध ल्यायो जी
शक्ति बाण लग्यो लक्ष्मण के,
कपि करिश्मो दिखायो जी
लक्ष्मण जी का प्राण बचा,
लक्ष्मण जी का प्राण बचा
संकट मोचन कहलायो जी,
पग में घुंघरू बाँध बालाजी
छम छम नाच दिखावे जी,
छम छम नाच दिखावे जी,
राम नाम को ओढ़ दुसालो।।

सोने की लंका ने फूंकी,
दानव वंश मिटाया जी
राम लखन सीता के सागे,
कपि अयोध्या आया जी
मात कौशल्या करे आरती,
मात कौशल्या करे आरती
हर्ष कपि मुस्काया जी,
पग में घुंघरू बाँध बालाजी
छम छम नाच दिखावे जी,
छम छम नाच दिखावे जी,
राम नाम को ओढ़ दुसालो।।

राम नाम को ओढ़ दुसालो,
राम प्रभु ने ध्यावे जी
पग में घुंघरू बाँध बालाजी,
छम छम नाच दिखावे जी
छम छम नाच दिखावे जी,
राम नाम को ओढ़ दुसालो।।

राम नाम में अपार शक्ति है, और यही शक्ति हमारे जीवन को दिशा देती है। जब हम राम के नाम का जाप करते हैं, तो हमें जीवन में शांति, संतुलन और सकारात्मकता का अनुभव होता है। राम के नाम का जाप हर समय हमें प्रभु की निकटता और आशीर्वाद का अहसास कराता है। हम सभी को राम के नाम में विश्वास और प्रेम रखना चाहिए, क्योंकि यही वह नाम है जो हमारे जीवन को सफल और सार्थक बनाता है। जय श्रीराम!

Leave a comment