इतनी कृपा कीजिए सालासर हनुमान भजन सालासर धाम के दिव्य और चमत्कारी हनुमान जी की महिमा का गुणगान करता है। यह भजन उन भक्तों की भावनाओं को व्यक्त करता है जो सालासर बालाजी के दरबार में अपने कष्टों को लेकर आते हैं और हनुमान जी की अपार कृपा से उनके जीवन की परेशानियाँ दूर हो जाती हैं।
Itani Kirapa Kijiye Salasar Hanuman
इतनी किरपा कीजिये,
सालासर हनुमान।
अब दर्शन दे दो बाबा,
अब दर्शन दे दो बाबा।
मुझे बालक अपना जान,
इतनीं किरपा कीजिये।
सालासर हनुमान।।
रामचंद्र के कारज बाबा,
पल में तुमने सारे थे।
सिता को हर ले गया रावण,
ढूंढ ढूंढ कर हारे थे।
माता की खबर तुम लाए,
माता की खबर तुम लाए।
जाकर के सागर पार,
इतनीं किरपा कीजिये,
सालासर हनुमान।।
शक्ति बाण लगा लक्ष्मण को,
संजीवन तुम ले आए।
बूटी की पहचान हुई ना,
पर्वत ही तुम ले आए।
तेरी सेवा के आगे,
तेरी सेवा के आगे।
खुद झुक गए है भगवान,
इतनीं किरपा कीजिये,
सालासर हनुमान।।
मिले ना तुमको रामसिया तो,
तोड़ दी माला मोतियन की।
कहने लगे है भक्त विभीषण,
जात है आखिर वानर की।
तूने चिर दिया है सीना,
तूने चिर दिया है सीना।
बैठे है सियाराम,
इतनीं किरपा कीजिये,
सालासर हनुमान।।
तेरी कृपा से बजरंग बाला,
भक्ति शक्ति मिल जाती है।
हो जाए जो मेहर तुम्हारी,
उनको मुक्ति मिल जाती है।
‘विष्णु दत्त’ अब तो बाबा,
‘विष्णु दत्त’ अब तो बाबा।
‘देव’ दर्शन दीजो आज,
इतनीं किरपा कीजिये।
सालासर हनुमान।।
इतनी किरपा कीजिये,
सालासर हनुमान।
अब दर्शन दे दो बाबा,
अब दर्शन दे दो बाबा।
मुझे बालक अपना जान,
इतनीं किरपा कीजिये,
सालासर हनुमान।।
सालासर हनुमान जी का दरबार श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का एक पवित्र स्थल है, जहाँ आकर भक्त अपने मन की शांति और जीवन की समस्याओं का हल पाते हैं। जब कोई सच्चे मन से सालासर धाम में हनुमान जी की आराधना करता है, तो वे अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। यह भजन हमें यह विश्वास दिलाता है कि संकटमोचन हनुमान सदा अपने भक्तों के साथ रहते हैं और उन्हें हर मुश्किल से उबारते हैं।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile