सुनो मेरे बजरंगी सभी के हो तुम संगी भजन लिरिक्स

सुनो मेरे बजरंगी, सभी के हो तुम संगी भजन हनुमान जी की सर्वव्यापकता, करुणा और भक्ति का सुंदर वर्णन करता है। यह भजन हमें यह एहसास कराता है कि संकटमोचक हनुमान जी हर भक्त के साथ खड़े रहते हैं, उनकी रक्षा करते हैं और हर कठिनाई में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह भजन भक्तों को प्रेरित करता है कि वे सच्चे मन से हनुमान जी का आह्वान करें, क्योंकि वे अपने हर भक्त की पुकार अवश्य सुनते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

Suno Mere Bajrangi Sabhi Ke Ho Tum Sangi

सुनो मेरे बजरंगी,
सभी के हो तुम संगी
करना हमारा बेड़ा पार जी,
तुम बिना मेरा यहां कोई नहीं जी
तुमको मैं ढूंढा प्रभु हर कहीं जी,
राह बता दो मुझे सही-सही जी
राह बता दो मुझे सही-सही जी,
भटकूं न राह अब आगे कहीं जी
सुनों मेरे बजरंगी,
सभी के हो तुम संगी,
करना हमारा बेड़ा पार जी।।

राम जी की सेवा में रहते हो जी,
सियाराम सियाराम कहते हो जी
राम भक्तों में तुम जैसा कोई नहीं जी,
राम भक्तों में तुम जैसा कोई नहीं जी
जहां रहे राम सिया तुम भी वही जी,
सुनों मेरे बजरंगी
सभी के हो तुम संगी,
करना हमारा बेड़ा पार जी।।

मां सीता का पता लगाया,
लांघ के सागर जी
जानते हैं तुम तीनो लोक उजागर जी,
मूरख हूँ आ के भर दो
ज्ञान का गागर जी,
धन्य हो जाऊंगा मैं दर्शन पाकर जी
सुनों मेरे बजरंगी,
सभी के हो तुम संगी,
करना हमारा बेड़ा पार जी।।

जब से करी है मैंने तेरी भक्ति जी,
मुझको मिली है अद्भुत शक्ति जी
मन में है श्रद्धा जीने की शक्ति जी,
‘संजू’ को दे दो जीवन से मुक्ति जी
सुनों मेरे बजरंगी,
सभी के हो तुम संगी
करना हमारा बेड़ा पार जी।।

सुनो मेरे बजरंगी,
सभी के हो तुम संगी
करना हमारा बेड़ा पार जी,
तुम बिना मेरा यहां कोई नहीं जी
तुमको मैं ढूंढा प्रभु हर कहीं जी,
राह बता दो मुझे सही-सही जी
राह बता दो मुझे सही-सही जी,
भटकूं न राह अब आगे कहीं जी
सुनों मेरे बजरंगी,
सभी के हो तुम संगी,
करना हमारा बेड़ा पार जी।।

हनुमान जी केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि सच्चे मित्र और मार्गदर्शक भी हैं, जो हर स्थिति में अपने भक्तों का संबल बनते हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम निःस्वार्थ भाव से हनुमान जी का स्मरण करते हैं, तो वे हमारे जीवन की हर कठिनाई को आसान बना देते हैं। वे शक्ति, साहस और भक्ति के प्रतीक हैं, जो हर भक्त के जीवन में उजाला लाने का कार्य करते हैं। जब भक्त श्रद्धा से इस भजन का गायन करते हैं, तो वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो जाता है और मन में आत्मविश्वास जाग्रत होता है कि हनुमान जी सदा हमारे साथ हैं।

Leave a comment