शिव शंकर के अवतार, मेरे बालाजी सरकार, दास तेरा हो जाऊँ भजन भगवान बालाजी की दिव्य महिमा और उनकी कृपा का गुणगान करता है। इस भजन में भक्त अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट करते हुए बालाजी महाराज के चरणों में समर्पित होने की प्रार्थना करता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि भगवान बालाजी केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि करुणा और दया के सागर भी हैं, जो अपने भक्तों की हर प्रार्थना सुनते हैं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
Shiv Shankar Ke Avatar Mere Balaji sarkar Das Tera Ho jaaun
शिव शंकर के अवतार,
मेरे बालाजी सरकार।
दास तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फ़िलहाल।
मैं तेरा हो जाऊँ,
कुछ ऐसा कर कमाल।
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
दुनिया के झूठे नाते,
मैं छोड़ के आया हूँ।
अपना सालासर वाले,
दुनिया का सताया हूँ।
मेरी सुनले दीनदयाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
अपने भक्तो की सुनते,
तूम दातार कहाते हो।
राम राम जो जपता,
उसे गले लगाते हो।
माता अंजनी के लाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
मेरी नैया डगमग डोले,
अब जल्दी आ जाओ।
पकड़ो मेरी कलाई,
आकर पार लगा जाओ।
‘टोनी’ को लो संभाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
शिव शंकर के अवतार,
मेरे बालाजी सरकार।
दास तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फ़िलहाल।
मैं तेरा हो जाऊँ,
कुछ ऐसा कर कमाल।
मैं तेरा हो जाऊँ,
झूठी दुनिया का हूँ फिलहाल,
मैं तेरा हो जाऊँ।।
बालाजी महाराज शिव शंकर के अवतार माने जाते हैं, और उनकी भक्ति करने से जीवन के समस्त कष्ट समाप्त हो जाते हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि यदि हम सच्चे मन से बालाजी की शरण में जाएँ और अपने जीवन को उनकी सेवा में अर्पित कर दें, तो वे हमें हर संकट से उबार लेंगे। उनकी भक्ति से आत्मिक शांति और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है, जिससे मन और आत्मा आनंदित हो उठते हैं।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile