माँ अंजनी के लाला, मेरा एक काम कर दे भजन भक्तों की अटूट श्रद्धा और हनुमान जी की कृपा की महिमा को दर्शाता है। इस भजन में भक्त अपने संकटमोचक हनुमान जी से अपनी परेशानियों को दूर करने की विनती करते हैं। यह भजन यह भी दर्शाता है कि जब कोई सच्चे मन से प्रभु का आह्वान करता है, तो हनुमान जी उसकी सहायता के लिए अवश्य आते हैं। भक्त जब इस भजन को गाते हैं, तो उनके हृदय में हनुमान जी के प्रति प्रेम, विश्वास और समर्पण और अधिक प्रबल हो जाता है।
Maa Anjani Ke Lala Mera ek Kam kar De
माँ अंजनी के लाला मेरा,
एक काम कर दे…
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।
सुबह सुबह की राम राम ये…
जीवन संवार देती है,
एक नजर प्रभु राम जी की…
भव से उतार देती है,
नैया मेरी बाबा राम हवाले तू करदे…
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।
राम नाम का प्याला पीके…
धन्य तुम्हारे भाग हुए,
साथ में लेलो हमको भी…
अब हम तो हैं लाचार हुए,
मेरे दिल के कागज पर तू राम नाम लिखदे…
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।
राम राम के जप ने तुमको…
बना दिया मस्ताना है,
राम को मेरी अर्जी दे…
कहे ‘कुर्मी अमन’ दिवाना है,
‘कैलाश’ तेरा दीवाना है…
‘केशव शर्मा’ को चरणों में राम के तू करदे,
सुबह सुबह की बालाजी…
मेरी राम राम लेले।।
माँ अंजनी के लाला मेरा,
एक काम कर दे…
सुबह सुबह की बालाजी,
मेरी राम राम लेले।।
हनुमान जी केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि भक्तों के सच्चे रक्षक और संकटहरण भी हैं। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जब हम पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी का स्मरण करते हैं, तो वे हमारी हर समस्या का हल निकालते हैं और हमें सही मार्ग दिखाते हैं। उनकी कृपा से जीवन में न केवल कठिनाइयाँ दूर होती हैं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मबल की प्राप्ति भी होती है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile