राम नाम जपते हैं, मस्ती में रहते हैं भजन भगवान श्रीराम के पावन नाम की महिमा को दर्शाता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से राम नाम का जप करता है, उसका जीवन आनंद और शांति से भर जाता है। हनुमान जी स्वयं इस सत्य के प्रतीक हैं, जो हर क्षण श्रीराम के नाम का जाप करते हुए आत्मिक आनंद में डूबे रहते हैं। जब भक्तगण इस भजन को गाते हैं, तो वे भी उसी दिव्य ऊर्जा और भक्ति भाव से भर जाते हैं, जिससे उनका मन प्रसन्न और निर्मल हो जाता है।
Ram Ram japate Hain Masti Me Rahte Hain
राम नाम जपते है।
मस्ती में रहते है,
देव है ये सबसे निराला।
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला।।
मंगल को जन्मे है मंगल ही करते।
शुक्र और शनि जिनका पानी है भरते,
राम का दीवाना है।
कहता ये जमाना है,
देव है ये सबसे निराला।
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला।।
नारियल हो के साथ सवा रुपैया।
भेंट जो चढ़ाए पार कर देते नैया,
बिगड़ी ये बनाते है।
गले से लगाते है,
ऐसे है अंजनी के लाला।
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला।।
सिर पे मुकुट कुण्डल कानो में सोहे।
झांकी निराली जो भक्तों को मोहे,
बाँध के लंगोटा जो।
लेके हाथ सोटा जो,
दुष्टों का मुंह करते काला।
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला।।
जानकी के प्यारे है अंजनी के दुलारे है।
कलयुग में हमसब भक्तों के सहारे है,
राम का दीवाना है।
कहता जमाना है,
‘नरसी’ को तुमने संभाला।
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला।।
राम नाम जपते है।
मस्ती में रहते है,
देव है ये सबसे निराला।
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला।।
राम नाम की महिमा अनंत है और यह भजन हमें यह संदेश देता है कि जब हम अपने जीवन में श्रीराम के नाम का स्मरण करते हैं, तो हमारे सभी दुख और कष्ट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। हनुमान जी ने अपने जीवन में केवल श्रीराम की भक्ति को ही सर्वश्रेष्ठ माना और यही उनके अद्भुत बल, साहस और ज्ञान का कारण बना। यह भजन हमें भी इस सत्य को समझने और अपनाने की प्रेरणा देता है कि सच्चा सुख और आनंद केवल प्रभु के नाम में ही निहित है।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile