राम का हर पल ध्यान लगाए राम नाम मतवाला भजन लिरिक्स

राम का हर पल ध्यान लगाए राम नाम मतवाला भजन हनुमान जी की अटूट भक्ति और श्रीराम के प्रति उनके अपार प्रेम को दर्शाता है। यह भजन हमें यह सीख देता है कि भगवान राम का सच्चा भक्त वही है जो हर क्षण उनका स्मरण करता है और उनकी सेवा में लीन रहता है। हनुमान जी ने अपने जीवन को श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दिया था, और यह भजन हमें भी राम नाम की महिमा को समझने और उसका जाप करने के लिए प्रेरित करता है।

Ram ka Har Pal Dhyan Lagaye Ram Naam Matwala

राम का हर पल ध्यान लगाए,
राम नाम मतवाला,
चिर के सीना दरश कराए
माँ अंजनी का लाला,
बाला राम का दीवाना
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।।

अंग सिंदूर विराजे है,
राम मगन हो नाचे है,
राम के सिवा तो इसे
कुछ भी ना भाए रे,
महिमा राम की गाते है,
छम छम नाच दिखाते है
राम के बिना ये माला,
तोड़ बिखराए रे,
राम को दिल में बसा के
मुस्का के गुण गा के,
देखो राम को रिझाए
हनुमान सा दूजा ना है,
रघुवर का रखवाला।
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।।

रघुनन्दन का प्यारा है,
सीता का दुलारा है,
राम जी का मेरा बाबा
साथ निभाए है,
राम की सेवा करता है,
राम की पूजा करता है
राम के द्वारे बैठा,
चुटकी बजाए रे,
राम का ये है दीवाना
मस्ताना हनुमाना देखो,
राम धुन गाए,
जब जब राम पे विपदा आई
इसने संकट टाला।
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।।

राम भजन जहाँ होता है,
वहां पे हाजिर रहता है,
राम के भजन में ये
सुध बिसराए रे,
जिस घर राम बसेरा है,
हनुमत का वहां पहरा है
‘हर्ष’ कभी ना वहां,
विपदा सताए रे,
राम का नाम सुहाए
मन भाए दिल लुभाए,
देखो हरि गुण गाए,
आँख मीच कर ध्यान लगाए

फेरे राम की माला।
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला,
राम का दीवाना
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।।

राम का हर पल ध्यान लगाए,
राम नाम मतवाला,
चिर के सीना दरश कराए
माँ अंजनी का लाला,
बाला राम का दीवाना
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना।।

हनुमान जी केवल बल और बुद्धि के प्रतीक ही नहीं, बल्कि भक्ति और श्रद्धा के भी सर्वोच्च उदाहरण हैं। राम का हर पल ध्यान लगाए राम नाम मतवाला भजन हमें यह प्रेरणा देता है कि अगर हम भी हनुमान जी की तरह श्रीराम का ध्यान करें और सच्चे मन से उनकी आराधना करें, तो हमें जीवन की हर कठिनाई का हल मिल सकता है। यह भजन हमें भक्ति की गहराई में डुबो देता है और मन को शांत और आनंदित करता है।

हनुमान जी की भक्ति से हमें यह सीख मिलती है कि प्रभु श्रीराम का नाम ही सबसे बड़ा सहारा है। जो भी इस भजन को सुनता या गाता है, वह निश्चित रूप से श्रीराम और हनुमान जी की कृपा का पात्र बनता है। तो आइए, भक्ति के इस मधुर भाव में लीन होकर प्रभु राम का नाम सच्चे मन से जपें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को कृतार्थ करें। जय श्रीराम! जय हनुमान!

Leave a comment